{"_id":"5d2b97238ebc3e6c9f0f72a9","slug":"buses-gone-to-govardhan-fair-meerut-news-mrt4332001129","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसे गई गोवर्धन मेले में, कांवड़िये परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसे गई गोवर्धन मेले में, कांवड़िये परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवर्धन मेले में गईं बसें, कांवड़िये परेशान
-हरिद्वार जाने के लिए बसें नहीं मिलने पर भैसाली बस अड्डे पर हंगामा
मेरठ।
रोडवेज रीजन की 150 बसें मथुरा के गोवर्धन मेले में जाने से यहां संचालन व्यवस्था गड़बड़ा गई है। शाम को हरिद्वार जाने के लिए भैसाली बस अड्डे पर पहुंचे कावंड़ियों को बस नहीं मिली तो उन्होंने हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंचे रोडवेज अधिकारियों ने किसी तरह हरिद्वार जाने के लिए बस का इंतजाम कराया। इसके बाद लोग शांत हुए।
मथुरा के गोवर्धन में लगने वाले मेले के लिए मेरठ रोडवेज रीजन से मांग के अनुसार 150 बसें भेजी गई हैं। इसमें मेरठ डिपो की 50 बसें गई हैं। इतनी बड़ी संख्या में बसें जाने से संचालन व्यवस्था गड़बड़ा गई है। रविवार शाम को हरिद्वार जाने के लिए पहुंचे शिव भक्तों के जत्थे को हरिद्वार की बस नहीं मिली तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंचे स्टेशन प्रभारी देवेंद्र भारद्वाज ने जल्द ही बस की व्यवस्था कराने की बात कही। वर्कशाप से बस आने के बाद ही कांवड़ियों ने हंगामा बंद किया। देवेंद्र भारद्वाज ने बताया कि डिपो की 50 बसें गोवर्धन मेले में गई हैं। जाम में फंसने से कुछ बसें देरी से पहुंची थीं। गुस्साए कांवड़ियों को बस मंगाकर हरिद्वार रवाना किया गया। रविवार को हरिद्वार के लिए कुल 8 बसें रवाना की गई। सोमवार से संख्या बढ़ा दी जाएगी।