फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bus stands will be named after revolutionaries, will get nine CNG, 20 electric buses

क्रांतिकारियों के नाम पर होंगे बस अड्डे, मिलेंगी नौ सीएनजी, 20 इलेक्ट्रिक बसें

Tue, 15 Nov 2022 09:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Bus stands will be named after revolutionaries, will get nine CNG, 20 electric buses
क्रांतिकारियों के नाम पर होंगे बस अड्डे, मिलेंगी नौ सीएनजी, 20 इलेक्ट्रिक बसें
विज्ञापन

मेरठ। शहर के बस अड्डे क्रांतिकारियों के नाम से जाने जाएंगे। सोमवार को कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने डीएम को 1857 के क्रांतिकारी,धन सिंह कोतवाल और कैलाश प्रकाश के नाम का प्रस्ताव भेजा। वहीं शहर को जल्द ही नौ सीएनजीऔर 20 इलेक्ट्रिक बसें और मिलेंगी।
मेरठ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (एमसीटीसीएल) मेरठ में 80 सीएनजी सिटी बसों का संचालन कर रहा है। कानपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड की ओर से मेरठ को 20 सीएनजी बसें और दी जानी हैं। इनमें से 9 बसों की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। यह बसें दस दिन बाद मेरठ पहुंचने की उम्मीद है। इसके अलावा 20 इलेक्ट्रिक सिटी बसें भी जल्द ही मेरठ पहुंचने की उम्मीद है। इस सप्ताह के आखिर तक यह बसें शहर में आ जाएंगी। अभी शहर में 30 इलेक्ट्रिक बसें संचालित हैं। सिटी ट्रांसपोर्ट संचालन प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कि सीएनजी सिटी बसों को सिटी स्टेशन वाले रूट पर लगाया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम की कमेटी देगी फैसला
बस अड्डों को क्रांतिकारियों के नाम से पहचान देने के लिए डीएम की अध्यक्षता में कमेटी बनी है। इस कमेटी में एआरटीओ, एआरएम और जिला पर्यटन अधिकारी को भी रखा गया है। शहर में भैंसाली बस स्टैंड, सोहराब गेट बस स्टैंड और लोहिया नगर में सिटी बस स्टैंड है। कैंट विधायक अमित अग्रवाल के प्रस्ताव के मुताबिक यह कमेटी जल्द ही बस अड्डों के नामकरण की अधिसूचना जारी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed