फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bus and tractor collided in Baghpat and many people were injured

ब्रेक फेल होने से ट्रैक्टर से टकराई रोडवेज बस, मची अफरातफरी, एक दर्जन यात्रियों को आई चोटें

Sat, 14 Mar 2020 11:38 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Sat, 14 Mar 2020 11:38 PM IST
सार

रोडवेज बस का अचानक ब्रेक फेल होने से गन्ने की ट्रॉली से टकरा गई।

विज्ञापन
Bus and tractor collided in Baghpat and many people were injured
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत में मेरठ डिपो की रोडवेज बस का अचानक ब्रेक फेल होने से गन्ने की ट्रॉली से टकरा गई। बस में 52 यात्री सवार थे, इसमें एक दर्जन सवारियों को मामूली चोटें आई। बस की चपेट में आने से ईको चालक भी बाल- बाल बच गया। 

विज्ञापन


रोडवेज बस परिचालक सरदार सिंह ने बताया कि मेरठ से 52 यात्रियों को लेकर वह बागपत की ओर आ रहा था। नया गांव के पास पहुंचे तो अचानक बस का ब्रेक फेल हो गया। इस दौरान बस में बैठी सवारियों में अफरातफरी मच गई। बस चालक मनोज ने सूझबूझ दिखाते हुए चौथे गियर को पहले गियर में लाते हुए बस की गति धीमी कर दी। मगर, बस आगे जा रही गन्ने से लदे ट्रैक्टर से टकरा गई। इसमें करीब एक दर्जन सवारियों को शीशा व सीट लगने से मामूली चोटें आई। इसी दौरान सात सवारी लेकर जा रहे ईको गाड़ी चालक को भी रोडवेज बस चालक ने बाल- बाल बचा दिया। बस में अभिषेक शर्मा, राजू, मोहित, राजबीर सिंह समेत करीब एक दर्जन सवारी मामूली रूप से घायल हो गए। बाकी यात्रियों को दूसरी रोडवेज बस में बैठाकर भेज दिया गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आंखों के सामने थी मौत, खौफनाक मंजर को कभी भूल नहीं पाएंगे ये लोग, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


नजीबाबाद में भी हो जाता बड़ा हादसा
रोडवेज बस परिचालक सरदार सिंह ने बताया कि नजीबाबाद में भी बस के ब्रेक फेल हो गए थे। तब भी चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को कंट्रोल कर लिया था। बस को मेरठ में बस अड्डे के पास ब्रेक ठीक करवाने लिए दिखाया गया लेकिन खानापूर्ति कर काम करके भेज दिया गया। इसकी शिकायत परिवहन अधिकारियों को कई बार की गई, लेकिन रोडवेज बस की मरम्मत सही नहीं की गई।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed