फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bus and Scooty collision in Saharanpur, one student dies, two injured

स्कूल की बस से टकराई स्कूटी, एक छात्र की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

Thu, 26 Apr 2018 09:34 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 26 Apr 2018 09:34 PM IST
विज्ञापन
Bus and Scooty collision in Saharanpur, one student dies, two injured
अस्पताल में विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर में बेहट रोड पर स्कूली बस को ओवरटेक करने के प्रयास में छात्रों की स्कूटी फिसलकर बस से टकरा गई। दुर्घटना में तीनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें से एलकेजी के छात्र की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। जबकि दो का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। लोगों ने बस चालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा भी किया।  

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को बेहट रोड स्थित डीएवी स्कूल की छुट्टी होने के समय दोपहर लगभग सवा बजे ग्राम घाना खंडी निवासी शोएब का छह वर्षीय पुत्र अबू बकर अपने चचेरे भाई कक्षा नौ के छात्र फिरोज (15) और कक्षा सात के छात्र अक्जर अली (12) के साथ स्कूटी से घर जा रहा था। स्कूटी फिरोज चला रहा था। बेहट रोड पर आगे जा रही डीएवी स्कूल की ही बस को फिरोज ने ओवरटेक करने का प्रयास किया। उसी समय स्कूटी फिसल गई और वह बस से जा टकराई। स्कूटी से नीचे गिरने के कारण तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना होते ही हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शी घायलों को लेकर तुरंत जिला अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने अबू बकर को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। 
विज्ञापन


अस्पताल में स्कूल के कर्मचारी एवं गांव घानाखंडी के लोग पहुंच गए। लोगों ने बस संचालक पर लापरवाही से बस चलाए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पीड़ित परिवार ने किसी तरह की कार्रवाई से इंकार कर दिया। पुलिस का कहना है कि इस मामले में कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : दर्दनाक हादसा: दूल्हा बनने जा रहे युवक सहित 2 की मौत, परिवार में मचा कोहराम

बस से नहीं सड़क से टकराया बच्चे का सिर 

Bus and Scooty collision in Saharanpur, one student dies, two injured
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

डीएवी स्कूल के प्रधानाचार्य अनिल कुमार मोहन का कहना है कि तीन बच्चों की स्कूटी एक खंभे से टकराई। जिससे बीच में बैठा बच्चा अबू बकर सड़क पर गिरा गया और वहां पड़े पत्थर से उसका सिर टकराया। जिससे उसकी मौत हुई है। बस से बच्चे की मौत का कोई संबंध नहीं है।

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत 
कोतवाली सदर पुलिस को बुधवार रात को कलक्ट्रेट तिराहे के निकट 30 वर्षीय युवक के घायल हालत में पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायल को जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान बृहस्पतिवार दोपहर युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार युवक को किसी वाहन ने टक्कर मारकर घायल किया था। जिससे उसके सिर में चोट लगी और उसकी मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed