फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Burnt effigy of Bangladesh Prime Minister

Meerut News: बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का फूंका पुतला

Wed, 31 Dec 2025 07:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 07:47 PM IST
विज्ञापन
Burnt effigy of Bangladesh Prime Minister
दौराला- दौराला में बांग्लादेश का पुतला फूंकते विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ता। स्रोत :
दौराला। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जिलाध्यक्ष चौधरी अमन सिंह के नेतृत्व में बांग्लादेश के प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस का पुतला फूंका। उन्होंने बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार की निंदा की। पदाधिकारी व कार्यकर्ता पुतले को लेकर दौराला के विभिन्न बाजार से होकर गुजरे और बांग्लादेश के खिलाफ नारेबाजी की। दौराला चौराहे पर एकत्रित होकर पुतला फूंका। चौधरी अमन सिंह ने कहा कि भारत सरकार को हिंदुओं की सुरक्षा और सम्मान देने के लिए यूनुस खान को चेतावनी देनी चाहिए। प्रदीप भारद्वाज ने कहा कि अब हमारा धैर्य का बांध टूट गया है। हिंदुओं के प्रति इतनी बर्बरता कायरतापूर्ण है। हत्यारों को फांसी की सजा देनी चाहिए। इस दौरान पुरुषोत्तम उपाध्याय, किशोर कुमार, नारायण, अजब सिंह, संजीत, कपिल, सागर, केशव, दीपक, सोनू, अनिल, प्रिंस, हिमांशु, मनिंदर विहान, प्रेमपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed