फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Burnt effigies of terrorists and corrupt people

आतंकवादियों, भ्रष्टाचारियों का पुतला दहन किया

Tue, 03 Jun 2025 02:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Burnt effigies of terrorists and corrupt people
सरधना। बंगलामुखी मंदिर में आयोजित हवन में शामिल हुए नगर के लोग। आयोजक
सरधना। श्री बगलामुखी प्राचीन शिव मंदिर स्वामियान में आतंकवादियों, भ्रष्टाचारियों, माफिया तथा कानून का दुरुपयोग करने वालों का पुतला दहन किया गया। पुरोहित पंडित पुनीत भारद्वाज तथा पंडित सुदामा शर्मा ने यजमान की उपस्थिति में यज्ञ संपन्न कराया।
विज्ञापन

पंडित पुनीत भारद्वाज ने बताया कि माता बगलामुखी की आराधना किसी भी प्रकार के आतंक और शत्रु से विजय दिलाती है। संयोजक दीपक शर्मा ने बताया कि यह लगातार 10 वर्ष से कार्यक्रम हो रहा है, जिसमें समाज की विभिन्न बुराइयों तथा अपराधियों की बुद्धि शुद्धि के लिए भी ईश्वर से प्रार्थना की जाती है। उन्होंने बताया कि आज देश में लाखों लोग फर्जी मुकदमों के चलते जेल चले जाते हैं। कई अनैतिक धंधा करने वाले लोग किसी भ्रष्ट पुलिस वाले की सहायता से कानून को गुमराह करते हैं। जागृति लाने के लिए यह आयोजन प्रति वर्ष किया जाता है। कार्यक्रम में विक्की सैनी, आशीष भारत, सचिन खटीक, मोहित ठाकुर को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मनमोहन त्यागी, पंकज जैन, अर्जुन राणा, सुमित कुमार, मनोज गुप्ता, आलोक जैन, अनुराधा गुप्ता, पिंकी सोम, घनश्याम त्रिपाठी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed