फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bumbaro Bumbaro Sham Rang Bumbaro... The audience danced to the performance.

Meerut News: बुम्बरो बुम्बरो शाम रंग बुम्बरो... प्रस्तुति पर झूमे दर्शक

Fri, 20 Dec 2024 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
Bumbaro Bumbaro Sham Rang Bumbaro... The audience danced to the performance.
मेरठ-------चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय का अटल सभागार में आयोजित कार्यक्रम में  की नृत्त्य प्रस
मेरठ। चौधरी चरण सिंह की जयंती पर चौधरी चरणसिंह विवि में साहित्यिक सांस्कृतिक परिषद के तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे बुम्बरो बुम्बरो शाम रंग बुम्बरो आदि गीतों पर प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोहा।
विज्ञापन

शुभारंभ विवि कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला, रजिस्ट्रार धीरेंद्र कुमार और परिषद के समन्वयक प्रो. केके शर्मा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप जलाकर किया। उसके बाद योग विभाग और इस्माईल पीजी कॉलेज की बालिकाओं ने समूह नृत्य पधारो म्हारे देश पर शानदार प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

आरजीपीजी कॉलेज ने एकल नृत्य, इस्माईल कॉलेज के हर्षित और एमएस कॉलेज गाजियाबाद की बालिकाओं द्वारा समूह नृत्य प्रस्तुत किया गया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में तान्या डांस एंड म्यूजिक अकादमी की संस्थापक तान्या सिंघल एवं सुप्रसिद्ध म्यूजिशियन शैल शर्मा मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहा परिणाम
समूह नृत्य प्रतियोगिता में विधि विभाग के सागर को तृतीय पुरस्कार, माछरा कॉलेज को द्वितीय पुरस्कार एवं इस्माईल पीजी कॉलेज को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ। एकल नृत्य प्रतियोगिता में वर्णिका को प्रथम, दीपांशी को द्वितीय और काजल चौधरी को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। इस दौरान प्रो. आराधना, प्रो. एवी कौर, प्रो. राकेश शर्मा, डॉ. विवेक त्यागी, डॉ. योगेश कुमार, डॉ. कुलदीप कुमार त्यागी, डॉ. मनीषा त्यागी, प्रज्ञा माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed