{"_id":"68e7c691b18e02d6ed0ccaaa","slug":"bulls-cows-and-buffaloes-performed-ramp-walk-to-bollywood-songs-meerut-news-c-72-1-mct1012-142018-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बॉलीवुड के गानों पर बैल, गाय और भैंसों ने किया रैंप वॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बॉलीवुड के गानों पर बैल, गाय और भैंसों ने किया रैंप वॉक
Thu, 09 Oct 2025 07:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Thu, 09 Oct 2025 07:58 PM IST
विज्ञापन
तीन दिवसीय किसान मेले का समापन : हरियाणा के किसान नरेंद्र का आठ करोड़ का मुर्रा नस्ल का सांड़ बना ओवरऑल चैंपियन
- फोटो भी
गंगानगर। आईआईएमटी विश्वविद्यालय कैंपस में चल रहे गंगानगर में आयोजित तीन दिवसीय प्रथम अखिल भारतीय किसान मेले का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किसान नरेंद्र सिंह का आठ करोड़ रुपए का मुर्रा नस्ल का सांड ‘विधायक’ ओवरऑल चैंपियन बना। बॉलीवुड के गानों पर रैंप वॉक करते बैल, गाय और भैंसों ने सबको हैरान कर दिया। आईआईएमटी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति योगेश मोहन गुप्ता ने किसान मेला के सफल आयोजन के लिए कृषि विज्ञान महाविद्यालय की भरसक प्रशंसा की।
कार्यक्रम में यूपी सरकार द्वारा महिला उद्यमी पुरस्कार से सम्मानित कृष्णा यादव, पदम श्री नरेंद्र सिंह और समापन समारोह के विशिष्ट अतिथि शैलेंद्र सिंह को सम्मानित किया गया। किसान मेले के प्रायोजक इफको, इफको टोकियो, कृभको, गोयल वेट फार्मा के अधिकारियों को भी मंच से सम्मानित किया गया। इस दौरान मेले में घायल हुए बैल के मालिक कर्मवीर को 51 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की गई।
कई राज्यों से आए पशुपालक
डॉ. राजबीर सिंह ने बताया की अखिल भारतीय किसान मेला में यूपी के अलावा पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश और राजस्थान से भैंसे, बैलों व घोड़ों का प्रदर्शन करने पशुपालक आए। मेले में खाद, उन्नत नस्ल के बीज और पशु आहार के स्टॉल्स पर किसान जानकारी लेते नजर आए।
विज्ञापन
ये बने विजेता
हरियाणा के जितेंद्र को मुर्रा नस्ल के खीरी कटडिया, नरेंद्र सिंह को ओवरऑल चैंपियन, यविंद्र सिंह कटड़े नस्ल, नरेंद्र सिंह को चार दांत से ऊपर कटड़े, सुमित कोमुर्रा नस्ल के खीरी कटड़े, मोहित को दुधारू नस्ल की गाय, कर्मवीर को बैलों की जोड़ी़, विशाल को खीरी से दो दांत के बछडी, जितेन्द्र को मिल्क ब्यूटी, नीरज को मुर्रा नस्ल के दो से चार दांत के कटडे, किसान राहुल चौधरी को ओवरऑल चैंपियन घोषित किया गया। संजित को भी सम्मानित किया गया।