फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bullion trader arrested with one kg gold from Meghalaya

Meerut News: एक किलो सोने के साथ सराफा कारोबारी मेघालय से गिरफ्तार

Fri, 20 Sep 2024 07:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2024 07:09 AM IST
विज्ञापन
Bullion trader arrested with one kg gold from Meghalaya
मेरठ। देहली गेट थाना क्षेत्र से साढ़े तीन किलो सोना लेकर फरार हुए आरोपी कारोबारी उत्तम पाटिल को पुलिस ने मेघालय से गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से पुलिस ने एक किलो सोना बरामद किया है। पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि आईपीएल में सट्टा लगाने के चक्कर में उस पर काफी कर्ज हो गया था। कर्ज चुकाने के लिए आरोपी साढ़े तीन किलो सोना लेकर फरार हो गया था। कुछ सोना बाजार के सराफा व्यापारियों को दे दिया था।
विज्ञापन


महाराष्ट्र के जिला सांगली का उत्तम पाटिल शहर सराफा बाजार से सोना लेकर फरार हुआ था। इस मामले में सराफा कारोबारी चांद और चौबे ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। देहलीगेट व सर्विलांस टीम ने आरोपी को शिलांग मेघालय से गिरफ्तार किया है। आरोपी उत्तम पाटिल ने बताया कि उसने चांद और चौबे के साथ साझेदारी में फर्म खोली थी। वह आईपीएल में सट्टा लगाता रहा है। उस पर मार्केट का काफी उधार हो गया था। लोगों ने तकादा करना शुरू कर दिया। वह घबरा गया था। कर्ज चुकाने के लिए उन कारोबारियों का थोड़ा-थोड़ा सोना देना शुरू कर दिया जो उसको अपना कच्चा सोना पक्का करने के लिए दिया करते थे। उधर, एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपी के पास एक किलो सोना बरामद किया है। उससे पूछताछ की जा रही है, आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed