{"_id":"69cd4c41a5362f95b2080c16","slug":"bullies-interfere-in-harvesting-farmer-appeals-to-dm-ssp-meerut-news-c-228-1-mwn1001-104684-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: फसल कटाई में दबंगों का हस्तक्षेप, किसान ने डीएम-एसएसपी से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: फसल कटाई में दबंगों का हस्तक्षेप, किसान ने डीएम-एसएसपी से लगाई गुहार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। जलालपुर जोरा गांव में खेत में खड़ी फसल की कटाई को लेकर कुछ लोगों द्वारा अवरोध उत्पन्न करने का मामला सामने आया है। पीड़ित किसान ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।
गांव किशोरपुर निवासी रामरती ने बताया कि जलालपुर जोरा गांव में उनकी कृषि भूमि है जिसे उन्होंने सैफपुर कर्मचंदपुर निवासी योगेंद्र को बटाई पर दे रखा है। रामरती ने अपनी शारीरिक असमर्थता का हवाला देते हुए बताया कि खेती का कार्य पूरी तरह बटाईदार के जिम्मे है।
बटाईदार योगेंद्र के अनुसार उसने उक्त भूमि पर गन्ना और गेहूं की फसल उगाई हुई है। अब फसल कटाई का समय आया तो जलालपुर जोरा गांव के कुछ दबंग लोग इसमें बाधा डाल रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह लोग जानबूझकर फसल कटवाने नहीं दे रहे और विवाद खड़ा कर रहे हैं।
विज्ञापन
योगेंद्र ने बताया कि न्यायालय द्वारा स्थगन आदेश भी दिया जा चुका है। इसके बावजूद आरोपी लोग आदेश की अवहेलना कर रहे हैं और फसल कटाई में व्यवधान उत्पन्न कर रहे हैं।
पीड़ित ने बताया कि थाना पुलिस और तहसील प्रशासन से शिकायत पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे परेशान होकर जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दी है।
किसान ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि वह अपनी मेहनत की फसल सुरक्षित काट सके।