फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bulldozers will run on the drain from Bhumiya bridge to Jatav Gate

भूमिया पुल से जाटव गेट तक नाले पर चलेगा बुलडोजर

Sun, 12 Jan 2020 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
Bulldozers will run on the drain from Bhumiya bridge to Jatav Gate
भूमिया पुल से जाटव गेट तक नाले पर चलेगा बुलडोजर
विज्ञापन

मेरठ। भूमिया पुल से जाटव गेट की तरफ जाने वाले नाले पर अतिक्रमण है। जिस कारण नाले की सफाई नहीं हो पा रही है। आसपास के इलाकों में जलभराव है। सैनियों का मोहल्ला पिछले एक सप्ताह से भी अधिक समय से जलभराव से जूझ रहा है। अमर उजाला लगातार जनता की समस्या को उठा रहा है। शनिवार को नगर निगम प्रशासन की नींद टूटी। प्रवर्तन दल के सदस्यों को मौके पर भेजा गया। टीम ने जनता को पांच दिन के भीतर स्वयं ही नाले को अतिक्रमण मुक्त करने की चेतावनी दी।
शहर में नालों के ऊपर लोगों ने पक्के निर्माण कर अतिक्रमण किया हुआ है। जिस कारण नगर निगम नालों की सफाई नहीं कर पा रहा है। शहर में चल रही डेयरियों का गोबर नालों में भरा है। नालों का गंदा पानी पड़ोस की कॉलोनियों की गलियों में भर रहा है। जनता का जनजीवन अस्त व्यस्त है। सैनियों वाली गली में तो आठ दिन से जलभराव है। बच्चे स्कूल तक नहीं जा पा रहे हैं। गली में संचालित स्कूल भी बंद हो गया है। नगर निगम जनता की समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहा है।
विज्ञापन

नगर निगम ने प्रवर्तन दल के सदस्यों को मौके पर भेजा। लेकिन वह भी जनता को पांच दिन में नालों को अतिक्रमण मुक्त करने की चेतावनी देकर वापस लौट आए। यानी अब साफ हो गया है कि क्षेत्र की जनता को अभी जलभराव की समस्या से मुक्ति मिलने वाली नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed