{"_id":"68cb26119ab3f2ebab0a4a81","slug":"bulldozers-run-on-illegal-colonies-in-kankarkheda-and-ganganagar-meerut-news-c-14-1-mrt1005-978437-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कंकरखेड़ा और गंगानगर में अवैध काॅलोनियों पर चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कंकरखेड़ा और गंगानगर में अवैध काॅलोनियों पर चला बुलडोजर
विज्ञापन
मेरठ। मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) की टीम ने बुधवार को कंकरखेड़ा और गंगानगगर क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाया। टीम ने यहां अवैध निर्माण ध्वस्त कर चेतावनी दी।
थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र के एनएच बाईपास लाल किला के बराबर में रुड़की रोड पर जयकुमार द्वारा प्राधिकरण से बिना मानचित्र स्वीकृत कराये लगभग 80 वर्ग मीटर में एक हॉल का निर्माण कार्य किया जा रहा था। इस संबंध पूर्व में मेडा ने नोटिस जारी किया था। काम बंद न करने के बाद ध्वस्तीकरण का आदेश हुआ। मेडा की टीम ने अवैध निर्माण को बुलडोजर से गिरा दिया।
इसके अलावा थाना गंगानगर क्षेत्र के मुख्य सोफीपुर-लावड़ रोड पर कृष्णा कुंज काॅलोनी के सामने सोनू सिवाच द्वारा मेरठ विकास प्राधिकरण से बिना मानचित्र स्वीकृत कराए लगभग आठ हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल भूमि पर अवैध काॅलोनी विकसित की जा रही थी। मेडा के अधिकारियों का कहना है कि अवैध काॅलोनी को लेकर मेडा की तरफ से कई बार नोटिस दिए गए। आदेश का अनुपालन न होने पर बुधवार को मेडा की टीम ने विकसित की जा रही कॉलोनी के अंदर सड़कें, भूखंडों दीवार व अन्य विकास कार्यों को ध्वस्त कर दिया।