बुलंदशहर बवाल पर बोले उलमा- इंस्पेक्टर के आरोपी को मिले फांसी की सजा नहीं तो योगी दें इस्तीफा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर के स्याना में हुई घटना को उलमा ने दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए इस पर दुख का इजहार किया है। उलमा का कहना है कि इंस्पेक्टर के हत्यारों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए और अगर ऐसा नहीं होता तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपने पद से त्यागपत्र दे देना चाहिए।
मदरसा जामिया शेखुल हिंद के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती असद कासमी ने कहा कि इस समय देश का माहौल खराब करने की पूरी कोशिश की जा रही है। बुलंदशहर के स्याना में हुई घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार को चाहिए कि जिन लोगों ने घटना को अंजाम दिया और जांबाज इंस्पेक्टर सुबोध कुमार को शहीद किया उन लोगों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए। सरकार अगर ऐसा नहीं करती तो योगी आदित्यनाथ को अपने पद से तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि एक तरफ तो मुख्यमंत्री दावा करते हैं कि मुल्क संविधान से चलेगा और दूसरी तरफ बीजेपी से ताल्लुक रखने वाले लोग कानून की खुलेआम धज्जियां उड़ाकर कानून के रखवालों को भी नहीं बख्श रहे हैं।
जमीयत दावातुल मुसलीमीन के संरक्षक व प्रसिद्ध आमिल-ए-दीन कारी इस्हाक गोरा ने कहा कि बुलंदशहर में गुंडों की भीड़ ने जिस तरह पुलिस पर हमला किया उससे यह साबित होता है कि उन पर पुलिस को जरा भी खौफ नहीं है।
उन्होंने कहा कि कुछ फिरकापरस्त राजनीतिक दल स्याना की वारदात को हवा देने का प्रयास कर रहे हैं और उसे हिंदू मुस्लिम से जोड़कर सोशल मीडिया पर तरह तरह की अफवाह फैला रहे हैं। उन्होंने जनता से अफवाहों पर ध्यान न देने और पुलिस के उच्चाधिकारियों से दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/