बुलंदशहर बवाल: मेरठ में है इंस्पेक्टर सुबोध कुमार का घर, वेस्ट के कई जिलों में रही तैनाती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के बुलंदशहर में गोवंश के अवशेष मिलने पर सोमवार को बवाल हो गया। इस दौरान लोगों ने पुलिस पर जमकर पथराव किया। वहीं बवाल के दौरान एक इंस्पेक्टर की मौत हो गई। इसके अलावा कई सिपाहियों के घायल होने की भी सूचना मिल रही है। इसके अलावा बुलंदशहर से एक घायल युवक को मेरठ जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बता दें कि बुलंदशहर में आयोजित तीन दिवसीय इज्तमा के लिए मेरठ, सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर से भारी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग वहां पहुंचे। घटना को देखते हुए मेरठ में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। मेरठ से एडीजी प्रशांत कुमार और आईजी रेंज राम कुमार बुलंदशहर के लिए रवाना हो गए हैं।
बवाल के दौरान जिस इंस्पेक्टर (सुबोध कुमार राठौर) की मौत हुई है। वह एटा के रहने वाले हैं और मेरठ के पल्लवपुरम में उनका घर है। बताया जा रहा है तीन साल पहले ही उनका गाजियाबाद में ट्रांसफर हुआ था। हालांकि तीन साल पहले वह परिवार के साथ मेरठ में ही रह रहे थे। इसके अलावा सहारनपुर और मुजफ्फरनगर में भी इंस्पेक्टर सुबोध कुमार तैनात रह चुके थे।
बुलंदशहर में हुए बवाल के बाद मेरठ को सात सेक्टरों में बांट दिया गया है। चप्पे- चप्पे पर पुलिस फोर्स लगाने के आदेश दे दिए गए हैं। गौरतलब है कि बुलंदशहर में तीन दिवसीय इज्तमा से लौट रहे हजारों वाहनों को देखते हुए हापुड़ रोड पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। एसपी देहात राजेश कुमार फोर्स के साथ हापुड़ रोड पर तैनात हैं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/