फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Building a house has become expensive... There is a rise in the prices of all construction materials including bricks and cement.

Meerut News: घर बनाना हुआ महंगा... ईट, सीमेंट सहित सभी निर्माण सामग्री में आई तेजी

Sat, 30 Sep 2023 01:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 30 Sep 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
Building a house has become expensive... There is a rise in the prices of all construction materials including bricks and cement.
मेरठ। घर बनाने का सपना अब महंगा हो गया है। ईंट से लेकर निर्माण में उपयोग होने वाली जरूरी सामग्री के भाव में तेजी आई है। कच्चे माल की कीमतों में उछाल और श्रमिकों की कमी के चलते सामान की कीमतें बढ़ी हैं। जानकारों के मुताबिक निर्माण से संबंधित सामग्रियों में पिछले वर्ष की तुलना में 30 प्रतिशत तक तेजी आई है।
विज्ञापन

भट्ठा एसोसिएशन के प्रवक्ता अजय मित्तल ने बताया कि ईंट के दाम 57 सौ रुपये से बढ़कर 67 सौ रुपये प्रति हजार पहुंच हो गए हैं। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण सरकार ने भट्ठों के संचालन की अवधि घटा दी है। साथ ही कच्चे माल में महंगाई और श्रमिकों की कमी के कारण भी चीजों में उछाल आया है। इस बार हुई ज्यादा बारिश भी निर्माण सामग्री में महंगाई का कारण बनी है। हैं। कांति स्टील के संचालक विजय कुमार ने बताया कि 12 एमएम सरिये का दाम 55 सौ रुपये प्रति कुंतल से 59 सौ प्रति क्विंटल तक पहंच गया। शिवम ट्रेडर्स के संचालक भोपाल गुप्ता ने बताया कि सीमेंट के दामों में खासी तेजी आई है। 350 रुपये का सीमेंट का कट्टा 420 रुपये का हो गया है। कच्चे माल की कीमतें बढ़ने के कारण कंपनियों ने रेट बढ़ा दिए हैं। मेरठ में रोड़ी और डस्ट साहरनपुर की तरफ से आती है। शाकंभरी देवी की तरफ मेले के चलते रास्ते बंद हैं। ऐसे में कुछ दिनों के लिए रोड़ी और डस्ट के रेट भी बढ़ गए हैं।
विज्ञापन

दाम प्रति क्विंटल
सामग्री पहले अब
रोड़ी 90 100
डस्ट 90 100
रेत 65 70
ईट प्रति हजार 6500 5700
सीमेंट प्रति कट्टा 350 420
सरिया 12एमएम 5500 5900

यह बोले उपभोक्ता...
महंगाई से निर्माण बीच में रोका
- ईंट, डस्ट, रोड़ी सभी के दामों में तेजी आ गई है। घर में निर्माण कार्य दिसंबर में शुरू किया था बीच में निर्माण कार्य रोक दिया। अब दोबारा काम शुरू कराया है। सभी चीजों के दाम बढ़े हुए हैं। - दीपक शर्मा, निवासी शास्त्रीनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कई साइट पर काम रोका
-सभी निर्माण सामग्री के दाम बढ़ गए हैं। कुछ समय के लिए निर्माण कार्य रोक दिया है। निर्माण के लिए जो राशि तय की गई थी उसमें निर्माण करना संभव नहीं है। - प्रदीप ठेकेदार निवासी कंकरखेड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed