फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Builder will build a colony in Meerut: Five plots worth 255 crores, now the auction process will start afresh

मेरठ में बिल्डर बनाएंगे काॅलोनी: 255 करोड़ के पांच प्लॉट, अब नए सिरे से शुरू होगी नीलामी की प्रक्रिया

Sat, 22 Mar 2025 12:27 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 22 Mar 2025 12:27 PM IST
सार

मेरठ में सपनों का घर बनाना चाहते हैं तो यह आपके लिए सुनहरा माैका है। मेडा ने विभिन्न योजनाओं में संपत्तियों की ई-नीलामी की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हालांकि कई योजनाओं में निजी बिल्डर काॅलोनी बनाएंगे।

विज्ञापन
Builder will build a colony in Meerut: Five plots worth 255 crores, now the auction process will start afresh
मेरठ में आवास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेडा (मेरठ विकास प्राधिकरण) की लोहियानगर और शताब्दीनगर योजना में अब निजी बिल्डर कॉलोनी बनाएंगे। इन दोनों ही योजनाओं में मेडा ने ग्रुप हाउसिंग के प्लॉट निकाले थे। इनके लिए बीते दिनों रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हुई थी, जिनके लिए जनवरी में ई-ऑक्शन होना था लेकिन बिल्डरों के रजिस्ट्रेशन नहीं कराने पर इसे रद्द कर दिया गया। अब नए सिरे से प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन


लोहियानगर में 115.4 करोड़ के तीन ग्रुप हाउसिंग के प्लॉट हैं। इनमें सीपी-पॉकेट में जीएच-01 प्लॉट 19093.43 वर्ग मीटर, के-पॉकेट में जीएच-2 प्लॉट 3870.07 वर्ग मीटर तथा के-पॉकेट में ही जीएच-3 प्लॉट 5158.15 वर्ग मीटर का है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मुस्कान की बेवफाई: सौरभ की हत्या के बाद जश्न! कसोल में होली खेली, मनाली में केक काटा, पब में शराब पीकर डांस
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे ही शताब्दीनगर में 139.04 करोड़ के सेक्टर-4 सी-जे में दो प्लॉट हैं। जीएच-1 प्लॉट 28695.39 वर्ग मीटर और जीएच-02 प्लॉट 14388.75 वर्ग मीटर का है। इनमें अर्द्धनिर्मित आवास हैं, जिनका मूल्यांकन भी किया गया है। दोनों योजनाओं में करीब 65 करोड़ के अर्द्धनिर्मित आवास हैं।

दूसरी ओर विभिन्न योजनाओं में संपत्तियों की ई-नीलामी की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसमें व्यावसायिक और आवासीय दोनों तरह की संपत्तियां शामिल हैं। व्यावसायिक संपत्तियों के लिए 26 मार्च व आवासीय संपत्तियों के लिए 29 मार्च को बोली लगेगी।

आवासीय संपत्तियों के अंतर्गत गंगानगर में चार, पल्लवपुरम फेज-एक व दो में 14 संपत्तियां हैं, जिनकी दर 22 हजार 500 रुपये प्रति वर्ग मीटर है। डिफेंस एन्क्लेव में एक, पांडवनगर में चार, शताब्दीनगर में 12, श्रद्धापुरी में 10, लोहियानगर में एक संपत्ति है।

ऐसे ही आवास एवं विकास परिषद ने भी कई संपत्तियां नीलामी के लिए निकाली हुई हैं। अनुमान के अनुसार करीब डेढ़ सौ करोड़ की संपत्तियां हैं। उपाध्यक्ष अभिषेक पांडेय ने बताया कि ई-ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन खोले गए थे, इनमें बहुत अधिक रुझान नहीं आए हैं। ऐसे में इसे नए सिरे से प्रभावी बनाया जाएगा। जल्द ही ई-नीलामी कराने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed