फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Builder demanded extortion of eight lakh rupees, accused arrested and handed over to police

बिल्डर से मांगी आठ लाख की रंगदारी, आरोपियों को पकड़कर पुलिस को सौंपा

Wed, 04 Jun 2025 01:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jun 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Builder demanded extortion of eight lakh rupees, accused arrested and handed over to police
इकरार अहमद......गंगानगर में कॉलोनी काटने वाले रिंकू विहान इस बिल्डर से मांगी 8 लाख की रंगारी।
मेरठ। पल्लवपुरम क्षेत्र के बिल्डर अभिषेक विहान उर्फ रिंकू से दो आरोपियों पर आठ लाख की रंगदारी मांगी। मंगलवार को बिल्डर ने दोनों आरोपियों को मेरठ कॉलेज के पास कुटिया पर पैसे देने के लिए बुला लिया। आरोपी रंगदारी लेने के लिए मौके पर पहुंचे। जहां बिल्डर ने अपने साथियों के साथ आरोपियों को पकड़ लिया और पीटकर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

बिल्डर की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों कृष्ण गोपाल शर्मा निवासी टीपीनगर और श्रीवंत गौड़ निवासी मोरीपाड़ा के खिलाफ रंगदारी मांगने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पूछताछ में पता चला कि दोनों आरोपी मेरठ विकास प्राधिकरण के नाम पर बिल्डरों और नया मकान बनाने वाले लोगों से रंगदारी मांगते हैं।
विज्ञापन

पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के शीलकुंज निवासी अभिषेक विहान उर्फ रिंकू बिल्डर हैं। वह गंगानगर में राजपुर रोड पर एक कॉलोनी का निर्माण कर रहा है। 30 मई को उसके फोन पर अज्ञात नंबर से कॉल आई थी। आरोपी ने बिल्डर से मेरठ विकास प्राधिकरण में आकर मिलने को कहा था। जिस पर बिल्डर ने आने से मना कर दिया था। आरोप है कि एक जून को फोन कर आरोपियों ने बिल्डर से आठ लाख रुपये की रंगदारी मांग ली। रुपये नहीं देने पर आरोपियों ने बिल्डर को जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान आरोपी लगातार फोन कर बिल्डर को परेशान कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को बिल्डर ने उन्हें रुपये देने के लिए बुलाया। वह रुपये लेकर मेरठ कॉलेज के पास कुटिया पर पहुंचा। कुछ देर बाद दोनों आरोपी मौके पर पहुंचे और बिल्डर से रंगदारी के रुपये मांगने लगे। बिल्डर ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर दौड़े। बिल्डर और भीड़ ने आरोपियों को पकड़ कर पीटा। इसी दौरान सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस आरोपियों को लेकर थाने आ गई। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि अभिषेक की तहरीर पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रंगदारी मांगने का मामला दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों से से पूछताछ की जा रही है।
---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed