फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Budha Babu Mela: No consensus on the name, preparations in trouble

बूढ़ा बाबू मेला : नाम पर नहीं बनीं सहमति, तैयारियों पर संकट

Wed, 06 May 2026 08:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 08:15 PM IST
विज्ञापन
Budha Babu Mela: No consensus on the name, preparations in trouble
- 14 सभासदों ने नाम परिवर्तन का किया विरोध, सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। ऐतिहासिक मेला बूढ़ा बाबू या बूढ़ा बाबा नाम को लेकर जारी विवाद के बीच 14 वार्डों के सभासदों ने चेयरपर्सन और अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। सभासदों ने मांग की कि मेले का नाम पूर्ववत बूढ़ा बाबू ही रखा जाए और इसकी पुरानी पहचान व परंपरा को बनाए रखा जाए।
ऐतिहासिक मेला बूढ़ा बाबू के नाम को लेकर नगर पालिका में चल रहा विवाद अभी जारी है। मंगलवार को हुई बोर्ड बैठक में मेले का नाम बदलने के प्रस्ताव को लेकर सभासदों के बीच जमकर हंगामा हुआ। इसके चलते बैठक को स्थगित करना पड़ा। इस विवाद के बाद अब भी मेले के नाम को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

बोर्ड बैठक में सभासद नेहा टाली ने मेले का नाम बूढ़ा बाबू से बदलकर बूढ़ा बाबा करने का प्रस्ताव रखा था। इस प्रस्ताव का अन्य सभासदों ने कड़ा विरोध किया था। इसके बाद बैठक में तीखी नोकझोंक और हंगामा शुरू हो गया। स्थिति नियंत्रण से बाहर होती देख चेयरपर्सन व ईओ दीपिका शुक्ला ने बैठक को स्थगित कर दिया था। बैठक के बाद बुधवार को नगर पालिका के 14 वार्डों के सभासदों ने चेयरपर्सन और ईओ को ज्ञापन सौंपकर मांग की कि मेले का नाम पूर्ववत बूढ़ा बाबू ही रखा जाए। सभासदों ने कहा कि यह मेला क्षेत्र की पुरानी पहचान और परंपरा से जुड़ा हुआ है, जिसे बदलना उचित नहीं होगा। इस मौके पर सभासद फरमान अंसारी, हाजी मन्नान, इमरान ठाकुर, तारिक हसन, समीना, दानिश्ता, मुकेश कुमार, खालिद अंसारी, शाहिद मलिक, सलीम कुरैशी, शहजाद सितारा, शगुफ्ता अंसारी, कविता, डॉ. राहत परवीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला का कहना है कि जब तक मेले के नाम को लेकर सभासदों के बीच सहमति नहीं बनती, तब तक अगली बोर्ड बैठक नहीं बुलाई जाएगी। इससे मेले की तैयारियों पर भी असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। उधर इस मुद्दे को लेकर नगर में चर्चा तेज है और सोशल मीडिया पर भी बहस जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed