फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Budha Babu Mela: Devotees danced on the hymns of Khatu Shyam

बूढ़ा बाबू मेला : खाटू श्याम के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

Wed, 25 Jun 2025 01:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Budha Babu Mela: Devotees danced on the hymns of Khatu Shyam
सरधना। मेला बूढ़ा बाबू के दौरान खाटू श्याम भजन संध्या कार्यक्रम में आपसी भाईचारे के साथ सहयोग को
सरधना। कस्बे के ऐतिहासिक मेला बूढ़ा बाबू में बुधवार की शाम भक्ति और उल्लास का वातावरण छा गया। मेले के शुभारंभ कार्यक्रम के तौर पर आयोजित खाटू श्याम संध्या ने श्रद्धालुओं को देर रात तक बांधे रखा। आयोजन में हर उम्र के श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जिन्होंने बाबा श्याम के भजनों का भरपूर आनंद लिया।
विज्ञापन

दिल्ली से आई भजन गायिका राधिका किशोरी ने जैसे ही मंच संभाला, वातावरण भक्तिरस में डूब गया। उन्होंने हारे के सहारे तुम हारे के सहारे और ओ बरसाने वाली, गुलाम तेरो बनवारी जैसे लोकप्रिय भजनों से श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। उनकी मधुर और प्रभावशाली आवाज ने पूरे परिसर को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। भजन संध्या में मेरठ से आए अक्षित वशिष्ठ और विकास सिंघल ने भी भजनों की प्रस्तुति दी। दोनों कलाकारों ने श्रद्धालुओं को बाबा श्याम की भक्ति में डुबो दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन करने पहुंचे पूर्व विधायक संगीत सोम कहा कि मेला बूढ़ा बाबू ब्रह्मा की आस्था का प्रतीक है। किसी भी कीमत पर इसकी गरिमा को ठेस नहीं पहुंचने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यह मेला सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज में भाईचारे और सांप्रदायिक एकता का प्रतीक है। संचालन शिक्षक दीपक शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला, वीरेंद्र चौधरी, आलोक जैन, राजीव जैन, विनोद जैन, ललित गुप्ता, रूपचंद वर्मा, शावेज अंसारी, शानू जैन, सोनू त्यागी, सूर्यदेव त्यागी, ललित गुर्जर, सुभाष वेद, महिपाल वाल्मीकि, रिषभ जैन आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।


संगीत सोम ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना
खाटू श्याम की भजन संध्या के दौरान भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव मुगल शासन के आखिरी शासक जैसा व्यवहार कर रहे हैं।
सोम ने कहा कि सावन के पहले सोमवार को अखिलेश यादव द्वारा भगवान शिव का रुद्राभिषेक करना धार्मिक भावना से नहीं, बल्कि एक राजनीतिक दिखावा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर श्रद्धा है तो परमानेंट हिंदू बनो, सीजनल हिंदू मत बनो।

भाजपा नेता ने कहा कि रुद्राभिषेक करना बाबा का अपमान नहीं, लेकिन जब यह केवल दिखावे के लिए किया जाए तो उसकी श्रद्धा पर सवाल उठना स्वाभाविक है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि प्रदेश में अब दोबारा मुगलशाही नहीं आने दी जाएगी। कार्यक्रम के शुभारंभ पर उन्होंने अपने नाम को लेकर चल रहे विवाद को महत्वहीन बताया और कहा कि भाजपा की सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की नीति पर काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed