{"_id":"677846ed040f37c3770b0069","slug":"budget-for-hastinapur-bijnor-railway-line-will-be-passed-soon-chandan-chauhan-mawana-news-c-40-1-smrt1041-107440-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"हस्तिनापुर-बिजनौर रेलवे लाइन का जल्द बजट पास होगा : चंदन चौहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हस्तिनापुर-बिजनौर रेलवे लाइन का जल्द बजट पास होगा : चंदन चौहान
विज्ञापन
मवाना (मेरठ)। सांसद चंदन चौहान ने शुक्रवार को नगर पालिका परिषद के सभागार में जन सुनवाई कार्यक्रम के तहत क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सुना। उन्होंने एसडीएम को लोगों की समस्याओं के समाधान करने के आदेश दिए।
सांसद चंदन चौहान ने कहा कि लगभग 50 साल से बिजनौर लोकसभा क्षेत्र के लिए केंद्रीय विद्यालय की मांग चल रही थी। इस मांग को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कैबिनेट में पास कर दिया गया है। शीघ्र ही इसके लिए बजट पास हो जाएगा और निर्माण प्रारंभ होगा। हस्तिनापुर-बिजनौर रेलवे लाइन के विषय में उन्होंने कहा कि रेलवे लाइन का डीपीआर पास हो चुकी है, जल्द ही रेल मंत्रालय की ओर से रेलवे लाइन के लिए बजट भी पास हो जाएगा। इस बार प्रधानमंत्री से मिलकर बिजनौर लोकसभा क्षेत्र की जनता के लिए रेलवे की सौगात लेकर ही आउंगा।
जनसुनवाई कार्यक्रम में लोगों ने अपनी समस्याएं सांसद के सामने रखी। सांसद ने तहसील से संबंधित शिकायतों को एसडीएम अंकित कुमार को निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
वार्ड 21 की सभासद बुशरा चौधरी ने सांसद को दिए पत्र में पीएम आवास योजना में किश्त नहीं मिलने, कब्रिस्तान जाने वाले रास्ते का निर्माण कराने, जल निगम द्वारा तोड़ी गई सड़कों को जल्द ठीक कराने, सीएचसी में 2017 से अल्ट्रासाउंड मशीन के लिए डाॅक्टर की नियुक्ति कराने की मांग की। मोहल्ला काबली गेट के लोगों ने मां वैष्णों देवी मंदिर का जीर्णोद्धार कराने, गांव नंगली ईसा के ग्रामीणों ने अंडरपास के निर्माण, गांव बटावली के प्रधान गुरुवचन सिंह ने बटावली-अकबरपुर मार्ग का निर्माण, ग्राम प्रधान तिगरी धर्मवीरी ने नरेश के घर से रविदास मंदिर तक मार्ग का निर्माण कराने की मांग की। चेयरमैन अखिल कौशिक ने सांसद को बुके भेंटकर स्वागत किया।
इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री सुनील पोसवाल, विपेंद्र सुधा वाल्मीकि, रालोद जिलाध्यक्ष मतलूब गौड़, सुभाष गुर्जर, रालोद नेता चौधरी रतन सिंह, सचिन कौशिक, विनोद गुप्ता उर्फ टरचू, अक्षत शर्मा, संदीप रस्तोगी, महपाल, पिंटू कुमार, प्रशांत चौधरी, नरेशपाल, देवेंद्र कुमार आदि भाजपा व रालोद के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।