फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Budget 2019 MP Satyapal Singh says the country will get new direction from Budget

बजट पर क्या बोले पश्चिमी यूपी के ये दिग्गज नेता, सिर्फ एक क्लिक में पढ़िए

Fri, 05 Jul 2019 06:55 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Fri, 05 Jul 2019 06:55 PM IST
विज्ञापन
Budget 2019 MP Satyapal Singh says the country will get new direction from Budget
बजट 2019 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

पूर्व केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री एवं बागपत के सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि बजट से देश को नई दिशा मिलेगी। सरकार ने महिलाओं, गरीबों और किसानों का खास ख्याल रखा है। नारी तो नारायणी योजना इसका प्रमाण है। सेल्फ हेल्प ग्रुप को एक लाख तक का कर्ज समेत महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए तमाम प्रावधान किए गए हैं। किसानों की आय दोगुनी करने के लिए सरकार जीरो बजट खेती पर जोर दे रही है। दुकानदारों को पहली बार पेंशन देने की बात हुई है। सरकार का बजट बेजोड़ है और यह देश को नई दिशा देने वाला है।

विज्ञापन


बजट से प्रत्येक वर्ग को मिलेगा लाभ : धामा
बागपत के भाजपा विधायक योगेश धामा ने कहा कि बजट से प्रत्येक वर्ग को लाभ होगा। दुकानदारों के लिए पेंशन स्कीम अच्छी है। इसके अलावा महिलाओं का भी बजट में खास ख्याल रखा गया है।
विज्ञापन


किसानों के लिए खेती बनेगी लाभ का सौदा : सहेंद्र सिंह
छपरौली के भाजपा विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने के लिए सरकार गंभीर है। बजट में किसानों का खास ख्याल रखा गया है। गरीबों को भी बजट से लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बजट में सबका साथ, सबका विकास : मलिक
बड़ौत के भाजपा विधायक केपी मलिक ने कहा कि बजट में सबका साथ सबका विकास फार्मूले पर काम किया गया है। किसानों, गरीबों, महिलाओं और व्यापारी वर्ग का ध्यान रखा गया है। पूरे देश को लाभ होगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed