फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Budget 2019: businessman and farmers of Muzaffarnagar of Expectations on these demands from budget

बजट 2019: व्यापारी चाहते हैं जीएसटी में बदलाव, किसानों की है ये बड़ी मांग, पढ़ें महिलाओं ने क्या कहा

Fri, 05 Jul 2019 11:18 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 05 Jul 2019 11:18 AM IST
विज्ञापन
Budget 2019: businessman and farmers of Muzaffarnagar of Expectations on these demands from budget
बजट सत्र - फोटो : self

आम बजट को लेकर जनता को वित्त मंत्री से काफी उम्मीदें हैं। व्यापारी चाहते हैं कि जीएसटी का सरलीकरण हो। महिलाएं रसोई के खर्च को कम करने की बात करती हैं तो किसान अपने लिए अलग से बजट मांग रहे हैं। सरकारी कर्मचारी बजट को अपने अनुरूप चाहते हैं। 

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर में केशवपुरी में बर्तन की दुकान करने वाले व्यापारी संदीप सिंघल कहते हैं कि बजट में इनकम टैक्स में छूट बढ़नी चाहिए। जीएसटी में व्यापारियों के सामने जो समस्याएं आ रही हैं, इन्हें दूर किया जाए। जीएसटी का सरलीकरण किया जाए। रिटर्न भरने में आ रही दिक्कतों को दूर किया जाए। 
विज्ञापन


पीनना निवासी किसान जसबीर का कहना है कि बजट में किसानों के लिए अलग से प्रावधान किया जाए। सरकार आय दोगुना करने की बात तो करती है, लेकिन इसके लिए बजट में समुचित उपाय नहीं किए जा रहे हैं। किसानों को फसलों का सही दाम मिले इसके लिए अलग से कोई व्यवस्था की जाए। यह क्षेत्र गन्ने की खेती वाला है। किसानों को समय से गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं किया जाता है। बजट में समय पर भुगतान दिलाने की व्यवस्था की जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

विकास भवन में कृषि विभाग में कार्यरत राहुल चौधरी का कहना है कि बजट में कर्मचारियों के हितों का ध्यान रखा जाए। सातवें वेतन आयोग की कमियों को दूर किया जाए। कर्मचारियों के लिए टैक्स का स्लैब बढ़ाया जाए। आयकर में धारा 80सी के तहत छूट की सीमा को बढ़ाना जरूरी है। लंबे समय से इस सीमा में कोई बदलाव नहीं किया गया है।  

अग्रसेन विहार निवासी कविता चौधरी का कहना है कि बजट में महिलाओं की रसोई का विशेष ध्यान रखा जाए। इस तरह का प्रयास होना चाहिए कि महंगाई न बढ़े। टैक्स में महिलाओं को अलग से छूट दी जाए। स्वरोजगार को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बजट में प्रावधान किया जाना चाहिए।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed