फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BTech student in meerut started loot after he was unable to buy expensive gifts for his girlfriend

गर्लफ्रैंड को पसंद थे महंगे गिफ्ट, रुपये कम पड़े तो बीटेक के छात्र ने शुरू कर दिया गलत काम

Sun, 02 Dec 2018 10:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 02 Dec 2018 10:47 AM IST
विज्ञापन
BTech student in meerut started loot after he was unable to buy expensive gifts for his girlfriend
प्रेम में इंसान कुछ भी कर बैठता है, आपने प्यार में चांद-तारे तोड़कर लाने की बात तो सुनी होगी लेकिन प्यार आदमी को लुटेरा भी बना सकता है ये भी अब खूब सामने आ रहा है। ताजा मामला यूपी के मेरठ का है जहां पुलिस ने एक लूटपाट करने वाले गैंग के एक आरोपी को धर दबोचा। आरोपी से जब पूछताछ की गई तो सामने आई हैरान कर देने वाली सच्चाई:-
विज्ञापन


प्रेमिका के लिए गैंग बनाकर लूटपाट करने वाले आरोपी को गंगानगर पुलिस ने शुक्रवार रात चेकिंग के दौरान दबोच लिया। आरोपी के दो साथी फरार हो गए। गिरफ्तार लुटेरे के कब्जे से काले रंग की चोरी की गई पल्सर बाइक और लूटे गए पर्स व मोबाइल बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

एसपी देहात राजेश कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया कि सूचना मिल रही थी कि काले रंग की पल्सर पर तीन युवक गंगानगर क्षेत्र और शहर में महिलाओं से पर्स और मोबाइल फोन लूट रहे हैं। देर रात गंगानगर इंस्पेक्टर राकेश कुमार और एसआई मनु सक्सेना ने मुखबिर की सूचना पर रक्षापुरम तिराहे से बाइक सवार तीन युवकों को चेकिंग के दौरान रोका। इनमें एक युवक पकड़ा गया जबकि दो साथी भाग निकले। 

पकड़े गए युवक से पूछताछ की गई तो वह खुद को बीटेक का छात्र बताने लगा। उसकी बाइक की जांच पड़ताल की तो बताया कि बाइक किला रोड से लूटी गयी। पकड़े गए युवक को थाना गंगानगर लाकर पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम सुमित निवासी अब्दुल्लापुर थाना भावनपुर बताया। तलाशी में उसके पास से मोबाइल और पर्स बरामद हुआ।

40-50 महिलाओं से कर चुके हैं लूटपाट
एसपी देहात के अनुसार आरोपी सुमित ने बताया कि वह अपने साथियों अब्दुल्लापुर निवासी अंकुर और शुभांकर के साथ लूटपाट करने निकला था। सुमित के अनुसार उसका एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है। प्रेमिका के शौक और खर्चे बढ़ते जा रहे थे जिन्हें पूरा करने के लिए उसके पास पर्याप्त रुपये नहीं थे। प्रेमिका के शौक पूरे करने के लिए रुपयों का इंतजाम करने के इरादे से वह अपने साथियों के साथ मिलकर लूटपाट करता था। 

पूछताछ में उसने बताया कि गंगानगर, कंकरखेड़ा, किला रोड और मवाना रोड पर पिछले छह माह में 40 से 50 महिला और छात्राओं से वह मोबाइल और पर्स लूट चुके हैं। एक माह में गंगानगर में महिला से चेन, किला रोड पर बाइक सवार दंपति से लूटपाट, किला रोड पर युवक से बाइक लूटी, कंकरखेड़ा में महिला से पर्स लूट के अलावा अन्य घटनाओं को भी अंजाम दिया। वहीं लूटे गए मोबाइल फोन को तीन से चार हजार रुपये में बेच देते थे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed