फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BSP made Hashmat Malik the mayor candidate

Meerut News: बसपा ने हशमत मलिक को बनाया महापौर प्रत्याशी

Wed, 19 Apr 2023 02:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Apr 2023 02:48 AM IST
विज्ञापन
BSP made Hashmat Malik the mayor candidate
मेरठ। बहुजन समाज पार्टी ने मलिक (तेली) बिरादरी पर दांव लगाते हुए पूर्व पार्षद हशमत मलिक को मेरठ महापौर का प्रत्याशी घोषित कर दिया है। पार्टी हाईकमान ने यह निर्णय मंगलवार की रात्रि लगभग दस बजे लखनऊ में मेरठ के बसपा नेताओं के साथ बैठक करके लिया। यह जानकारी बसपा जिलाध्यक्ष मोहित आनंद ने दी है।
विज्ञापन

सभी राजनीतिक दलों की निगाहें बसपा पर टिकी हुई थीं। बसपा शहर के अंसारी और मलिक बिरादरी में ही महापौर प्रत्याशी तलाश रही थी। इस तलाश को पूरा करते हुए बसपा हाईकमान ने हशमत मलिक को महापौर का टिकट देकर मलिक बिरादरी को ही नहीं बल्कि सपा गठबंधन से नाराज अन्य मुस्लिमों को भी साधने का काम किया है। बताया जा रहा है कि हशमत अली पूर्व में निगम के पार्षद भी रहे हैं।
विज्ञापन

पुराने बसपा कार्यकर्ता होने के नाते पार्टी ने इनको प्राथमिकता पर महापौर का टिकट दिया है। अब देखना यह है कि बसपा अपने परंपरागत वोट और मुस्लिम समाज को पार्टी से कितना जोड़ पाएगी। बसपा जिलाध्यक्ष मोहित आनंद ने लखनऊ से फोन करके बताया कि पार्टी ने पुराने कार्यकर्ता हशमत मलिक को महापौर प्रत्याशी घोषित करके मुस्लिम समाज को सम्मान देने का काम किया है। इनका कहना है कि पार्टी निकाय चुनाव से लोकसभा चुनाव की तस्वीर साफ करने की तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसपा महापौर प्रत्याशी का नाम घोषित होने के बाद दूसरे दल भी सक्रिय हो गए हैं। अब देखना यह है कि बसपा, सपा, रालोद और कांग्रेस में से कौन दल सबसे अधिक मुस्लिम मतदाताओं को लुभा पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed