मुजफ्फरनगर: बसपा नेता की आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल, महिला ने दी तहरीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने किशोरी को बरामद किया तो उसने मां व बसपा नेता के बीच संबंधों का खुलासा करते हुए अपनी मर्जी से जाने की बात कही। इसके बाद फोटो वायरल हो गए। आरोप है कि इससे गुस्साए बसपा नेता ने शुक्रवार रात किशोरी के कथित प्रेमी के घर पहुंचकर हंगामा कर दिया। मामले में कथित प्रेमी के परिजनों ने बसपा नेता के खिलाफ और किशोरी की मां ने उसके प्रेमी पर फोटो वायरल करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
नगर क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी किशोरी चार दिन पूर्व संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी। किशोरी की मां ने एक युवक पर बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में तहरीर दी थी। इस पर पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया था।
किशोरी की गुमशुदगी के बाद उसकी मां की ओर से बसपा नेता पैरवी कर रहा था। बरामदगी के बाद किशोरी ने पुलिस को दिए बयान में अपनी मां के उक्त बसपा नेता से संबंध होने का आरोप लगाते हुए बयान दिए थे।
यही नहीं, किशोरी ने अपनी मां व बसपा नेता के कुछ फोटो भी पुलिस को दिए थे। अभी पुलिस इस मामले में जांच कर ही रही थी कि बसपा नेता व किशोरी की मां के कुछ आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए, जिससे हड़कंप मच गया।
आरोप है कि इससे गुस्साए बसपा नेता ने साथियों के साथ शुक्रवार रात किशोरी के कथित प्रेमी पर फोटो वायरल करने का शक जताते हुए उसके घर पहुंचकर हंगामा कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
मामले में किशोरी की मां ने तीन लोगों पर आपत्तिजनक फोटो वायरल करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। वहीं, किशोरी के कथित प्रेमी पक्ष द्वारा भी बसपा नेता के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। शाम को पुलिस ने महिला की ओर से उसके फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में तीन आरोपियों के खिलाफ 67 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।
उधर, खतौली इंस्पेक्टर हरसरण शर्मा का कहना है कि महिला ने तीन लोगों पर उसके फोटो वायरल करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है, जिसके आधार पर 67 आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/