फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BSP candidate supporters beat up RLD supporters, five arrested for breach of peace, red cards issued to both parties

Meerut News: बसपा प्रत्याशी समर्थकों ने रालोद समर्थकों के साथ की मारपीट, शांतिभंग में पांच गिरफ्तार, दोनों पार्टियों को रेड कार्ड जारी

Thu, 11 May 2023 02:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 May 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
BSP candidate supporters beat up RLD supporters, five arrested for breach of peace, red cards issued to both parties
सरूरपुर। नगर पंचायत खिवाई में बसपा प्रत्याशी निवर्तमान चेयरपर्सन पति व समर्थकों और रालोद प्रत्याशी और उसके समर्थकों में मारपीट हो गई। मामले को लेकर मौके पर हंगामा खड़ा हो गया और भारी भीड़ जुट गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोगों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई करते हुए दोनों प्रत्याशी और उनके समर्थकों को रेड कार्ड जारी कर दिए हैं। दोनों पक्षों में तनातनी बनी हुई है।
विज्ञापन

मंगलवार देर रात रालोद प्रत्याशी पति मारूफ और समर्थक नेक मोहम्मद मोहल्ले में वोट मांगने गए हुए थे। बसपा प्रत्याशी तस्लीम अहमद उर्फ तस्सी और निवर्तमान चेयरपर्सन पति और उनके समर्थकों ने मारूफ और नेक मोहम्मद से अपने मोहल्ले में वोट मांगने पर विरोध जताया। घेराबंदी करते हुए दोनों के साथ मारपीट की। मौके पर काफी हंगामा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के शहजाद पुत्र का हारून, सलमान पुत्र तस्लीम, सोनी पुत्र अबरार व हामिद पुत्र खालिद समेत कई अन्य के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि दोनों पार्टियों के बीच विवाद के बाद दोनों प्रत्याशियों को रेड कार्ड जारी करते हुए चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed