शादी समारोह में बसपाइयों की गुंडागर्दी, चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, मची अफरा-तफरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व पार्षद के बेटे की शादी में बसपाइयों की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। फायरिंग होने से शादी समारोह में बारातियों और घरातियों में अफरातफरी मच गई। जानिए पूरा मामला...
मेरठ में दिल्ली रोड स्थित मुकुट महल होटल में बृहस्पतिवार देर रात फायरिंग होने से शादी समारोह में अफरातफरी मच गई। सूचना पर इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी फोर्स के साथ पहुंचे।
पुलिस के अनुसार सद्दीकनगर लिसाड़ी गेट निवासी पूर्व पार्षद हाजी सरताज के बेटे आमिर की श्याम नगर निवासी हाजी कासिफ की बेटी से शादी तय हुई थी। बृहस्पतिवार को मुकुट महल होटल में शादी समारोह चल रहा था। पुलिस के मुताबिक हाजी सरताज ने बताया कि शादी समारोह में पूर्व सांसद हाजी अखलाक के रिश्तेदार गुलजार और शानू का परिवार आया था। पूर्व सांसद के इन दोनों रिश्तेदारों में पहले से विवाद चल रहा है। रात करीब 11:10 बजे गुलजार के बेटे की शानू से मामूली बात पर कहासुनी हो गई। आरोप है कि गुलजार के बेटे ने शानू पर गोलियां चला दीं। गनीमत रही कि गोली नहीं लगी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
पढ़ें : बसपा नेता की बेटी प्रेमी संग लापता, पुलिस ने महिलाओं को दी थर्ड डिग्री
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए
इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी सतीश राय ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में एक आरोपी पिस्टल से गोलियां चलाते दिखाई दे रहा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। आरोपी की पहचान हो गई है। शानू की ओर से केस दर्ज किया जा रहा है।
दो घंटे से थी अराजकता
होटल के बाहर रात नौ बजे से आतिशबाजी और हंगामा मच रहा था। गोलियां चलने से करीब दो घंटे पहले से अराजकता का माहौल था। आतिशबाजी से चारों तरफ धुआं फैला हुआ था। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। लेकिन ब्रह्मपुरी पुलिस ने मौके तक भी जाना उचित नहीं समझा। लोगों का कहना है कि अगर पुलिस होटल में पहले पहुंच जाती तो शायद गोलियां नहीं चलतीं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/