{"_id":"5e24b8198ebc3e4b55640b58","slug":"bsnl-s-network-stalled-how-will-the-examination-center-connect-meerut-news-mrt4647321160","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहात में बीएसएनएल का नेटवर्क नहीं कर रहा वर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहात में बीएसएनएल का नेटवर्क नहीं कर रहा वर्क
विज्ञापन
यूपी बोर्ड 2020
मेरठ। यूपी बोर्ड के सभी 101 परीक्षा केंद्रों पर राउटर तो लग गए हैं, लेकिन देहात के केंद्रों पर बीएसएनएल का नेटवर्क सही से काम नहीं कर रहा है। नेट बेहद धीमा है, जिस कारण परीक्षा के दौरान लाइव मॉनिटरिंग नहीं हो पाएगी। लिहाजा जहां-जहां बीएसएनएल का नेटवर्क धीमा हैं, वहां-वहां अब जीओ कंपनी के नेट से राउटर जोड़े जाएंगे। दूसरी तरफ, अभी भी 60 परीक्षा केंद्र ऐसे हैं, जिन्होंने राउटर, ईमेल और पासवर्ड से संबंधित अधूरी सूचनाएं दी हैं, जिस कारण उनकी लाइव मॉनिटरिंग नहीं हो पा रही है। यह हालत तब हैं, जबकि सोमवार से उप मुख्यमंत्री लखनऊ से प्रदेश के परीक्षा केंद्रों का हाल देखेंगे।
देहात के रासना, कैथवाड़ी, सरधना, हस्तिनापुर, बहसूमा और परीक्षितगढ़ में आदि बीएसएनएल का नेट धीमा था। शहरी क्षेत्र में बीएसएनएल का नेट सही चल रहा था। जिला विद्यालय निरीक्षक गिरजेश चौधरी ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों में राउटर लग गए हैं। ई-मेल आईडी और पासवर्ड भी मिल गए हैं। इनकी मॉनिटरिंग की गई है। यूपी बोर्ड 2020 की परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए लाइव मॉनिटरिंग की जाएगी। जीआईसी स्थित कंट्रोल रूम में 10 टीवी स्क्रीन लगाए जाएंगे, जिनकी मॉनिटरिंग के लिए 10 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इसके अलावा 10 बाबू भी रहेंगे। एक प्रशासनिक अधिकारी उनकी मॉनिटरिंग करेगा। विद्युत सप्लाई बाधित न हो, इसके लिए कंट्रोल रूम और परीक्षा केंद्रों पर जेनरेटर की व्यवस्था की जाएगी। छापा मारने के लिए सात सचल दस्ते रहेंगे। परीक्षा के दौरान सभी केंद्र प्रभारियों का डाटा ऑनलाइन रखना होगा। उन्हें यह डाटा रोजाना माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर भेजना होगा। रोजाना किस परीक्षा केंद्र में कितने परीक्षार्थी शामिल हुए, कितने अनुपस्थित रहे, कितने उत्तर पुस्तिकाओं का इस्तेमाल किया गया आदि सात बिंदुओं पर सूचना देनी होगी। उन्होंने बताया कि राजकीय इंटर कॉलेज के कमरा नंबर 13 में बने कंट्रोल रूम में परीक्षा केंद्रों के कंप्यूटर ऑपरेटर और सहायक को पूरी जानकारी के साथ उपस्थित होने के लिए निर्देशित किाय गया था, लेकिन अधिकांश ऑपरेटर और सहायक उपस्थित नहीं हुए। इसके अलावा जो उपस्थित हुए उनमें भी काफी ऐसे थे, जिनके पास अधूरी जानकारी थी, जिस कारण लाइव मॉनिटरिंग के लिए विवरण अपलोड नहीं हो सका है। गौरतलब है कि इस बार 85 हजार 856 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इंटरमीडिएट में 43,101 और हाईस्कूल में 42,755 परीक्षार्थी हैं।
यह होता है राउटर
राउटर छोटे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस होते हैं, जो वायर या वायरलेस कनेक्शन के माध्यम से कई कंप्यूटर नेटवर्क को कनेक्ट करते हैं। राउटर का स्थान मॉडर्न और कंप्यूटर के बीच होता है।