फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BSF jawan had to marry after friendship on Facebook

बीएसएफ जवान को फेसबुक फ्रेंड से विवाह करना पड़ा भारी, थाने में हुआ ये फैसला

Fri, 31 May 2019 12:05 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Fri, 31 May 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
BSF jawan had to marry after friendship on Facebook
फेसबुक - फोटो : pexels.com

यूपी के बागपत में बीएसएफ के एक जवान को पहली पत्नी और बच्चों से छुपकर अपनी फेसबुक फ्रेंड से विवाह करना भारी पड़ गया। दूसरी पत्नी गुरुवार को खेकड़ा कोतवाली में पहुंच गई। वहां करीब दो घंटे की बहस के बाद बीएसएफ जवान ने उसे दूसरी पत्नी के रूप में स्वीकार कर लिया और अपने घेर में उसको रहने का कमरा दे दिया।

विज्ञापन

  
खेकड़ा शहर के एक मोहल्ले का एक 50 वर्षीय व्यक्ति बीएसएफ में जवान है। करीब एक वर्ष पूर्व सोशल मीडिया फेसबुक पर उसकी जान पहचान बिहार की 25 वर्षीय युवती से हो गई। जान पहचान मोहब्बत में बदल गई। एक माह पूर्व दोनों ने बिहार में युवती के परिजनों की उपस्थिति में मंदिर में शादी कर ली। दोनों ने दिल्ली आकर किराये पर कमरा ले लिया। युवती का आरोप है कि कुछ दिन साथ रहने के बाद उक्त व्यक्ति गायब हो गया। उसकी तलाश में गुरुवार को वह खेकड़ा कोतवाली पहुंच गई। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया के सूत्रों से थाना पुलिस ने आरोपी को कोतवाली बुलाया। जहां करीब दो घंटे की कड़ी बहस के बाद बीएसएफ के जवान को मानना पड़ा कि उसने उक्त युवती से शादी की है। कोतवाली पहुंचे जवान के परिजनों की उपस्थिति में युवती को स्वीकार करने और सुरक्षा करने का लिखित समझौता हो गया। कोतवाली में मिठाई लाकर बांटी गई। नवविवाहित जोडे़ ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई। पहली पत्नी और बच्चों के गुस्से से बचने के लिए दूसरी पत्नी को घर के बजाय घेर में रखने का फैसला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed