फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BSC student Try to rape, case filed on Institute owner

BSC की छात्रा को बहला फुसलाकर ले गया कमरे में, फिर दरिंदगी की कोशिश

Sun, 14 Jan 2018 07:10 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 14 Jan 2018 07:10 PM IST
विज्ञापन
BSC student Try to rape, case filed on Institute owner
बीएससी की छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश

बीएससी प्रथम वर्ष की नाबालिग छात्रा से एक इंस्टीट्यूट में दुष्कर्म की कोशिश की गई। छात्रा की शिकायत पर इंस्टीट्यूट मालिक के खिलाफ एसएसपी के आदेश पर मवाना थाने में नामजद केस दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन


पढ़ें : छात्रा को घर में अकेली देख गैंगरेप की कोशिश, शोर मचाने पर आरोपी फरार
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर के रामराज क्षेत्र की निवासी इस किशोरी ने शनिवार को परिजनों के साथ एसएसपी मेरठ से मिलकर शिकायती पत्र दिया। छात्रा ने बताया कि वह मवाना में स्थित सुशील इंस्टीट्यूट मैनेजमेंट एंड टेक्नालॉजी में बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा है। आरोप लगाया कि 12 जनवरी की सुबह वह कम्यूनिकेशन विषय की परीक्षा दे रही थी। परीक्षा के बीच में कालेज का संचालक भोला चौधरी उसको नोट्स देने के बहाने बहला फुसलाकर परीक्षा कक्ष से दूसरे कमरे में ले गया। आरोप है कि कॉलेज संचालक ने उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। छात्रा के शोर मचाने पर संचालक ने उसे छोड़ दिया। जिस कारण उसकी परीक्षा भी छूट गई। एसएसपी के आदेश पर मवाना पुलिस ने आरोपी भोला चौधरी के खिलाफ दुष्कर्म का प्रयास व धमकी देने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसएसपी के अनुसार नामजद आरोपी को पुलिस गिरफ्तारी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी के साथ रेप
मवाना थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार सुबह एक युवक ने घर में घुसकर एक किशोरी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। आरोप पड़ोसी युवक पर लगाया गया है। पीड़ित परिवार ने युवक के खिलाफ मवाना थाने में नामजद तहरीर दी है। इंस्पेक्टर पीपी सिंह के मुताबिक पीड़ित परिवार का कहना है कि किशोरी घर पर अकेली थी। इआरोपी ने किशोरी को तमंचे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed