फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   B.Sc student attacked in college campus

Meerut News: कॉलेज परिसर में बीएससी के छात्र पर जानलेवा हमला

Tue, 11 Nov 2025 09:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 09:14 PM IST
विज्ञापन
B.Sc student attacked in college campus
सहपाठी से बात करने के विरोध में किया हमला, पांच छात्रों पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

- गंगानगर स्थित एक कॉलेज की घटना
- फोटो भी
गंगानगर। गंगानगर स्थित एक कॉलेज के अंदर दो दर्जन छात्रों ने बीएससी एग्रीकल्चर के प्रथम वर्ष के छात्र पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

इंचौली थाना क्षेत्र के नंगला मुख्तयारपुर गांव निवासी गौरव चौहान गंगानगर के एक कॉलेज में बीएसएसी एग्रीकल्चर प्रथम वर्ष का छात्र है। गौरव के मुताबिक सोमवार दोपहर में वह अपने दोस्तों के साथ दूसरे ब्लॉक में पेपर देने जा रहा था, तभी उसका दोस्त अपनी क्लासमेट से बात करने लगा, इसी बीच तीन लड़के आए और बात करने का विरोध जताया। गौरव ने अपने दोस्त का पक्ष लिया। आरोप है कि कॉलेज के बाहर निकलते समय तभी उन छात्रों ने अपने दो दर्जन दोस्तों के साथ मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। इसमें छात्र बुरी तरह घायल हो गया। आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित ने आर्यवर्धन, उदित, लक्ष्य त्यागी, शिवम और अतीफ के खिलाफ तहरीर दी है। सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तहरीर के आधार पर छात्रों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed