फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Brutality took away the childhood of a 12 year old innocent

दरिंदगी ने छीना 12 वर्षीय मासूम का बचपन

Sat, 09 Aug 2025 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Brutality took away the childhood of a 12 year old innocent
सरूरपुर। कस्बा निवासी 12 वर्षीय मासूम के साथ हुई दरिंदगी ने उसकी जिंदगी की तस्वीर पूरी तरह बदल दी है। आरोपी की हैवानियत का शिकार हुई यह बच्ची सात माह की गर्भवती है। यह घटना न केवल पीड़िता और उसके परिवार के लिए बल्कि पूरे समाज के लिए भी आत्ममंथन का विषय है। आरोपी की हैवानियत ने मासूम के भविष्य को चुनौतियों भरा बना दिया। इतनी कम उम्र में मां बनने की स्थिति ने इस बच्ची के बचपन, शिक्षा और मानसिक स्वास्थ्य को गंभीर खतरे में डाल दिया है। आने वाले समय में उसे कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। सीएचसी की महिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनिया ढाका ने बताया कि इतनी कम उम्र में बच्चे की डिलीवरी कराना मुश्किल है। कम उम्र में गर्भधारण से गंभीर चिकित्सकीय जटिलताओं का खतरा बढ़ जाता है। बच्ची के स्वास्थ्य की देखभाल बहुत जरूरी है। यदि बच्ची को कोई समस्या हो तो तुरंत चिकित्सक के पास ले जाया जाए। डिलीवरी के समय बच्ची को बड़े अस्पताल में ही भर्ती कराया जाए। बच्ची का शारीरिक क्षमता बच्चे को जन्म देने की नहीं है। आरोपी की गिरफ्तारी और सजा जितनी जरूरी है, उतना ही जरूरी है कि समाज अपनी सोच बदलकर पीड़िता को खुले दिल से अपनाए और उसे यह एहसास कराए कि वह अकेली नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed