हत्या: बागपत में दिन निकलते ही भाई ने भाई को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, इतना सा था विवाद
जानकारी के अनुसार बड़ौत क्षेत्र के ग्राम ढिकोनी निवासी विजय पुत्र स्वर्गीय ब्रहम्पाल ने एक वर्ष पूर्व दूसरी जाति की युवती शिवानी से प्रेम विवाह किया था। जिसका परिवार वाले विरोध जताते थे। विजय का भाई विशाल और उसकी पत्नी भी अक्सर उसके प्रेव विवाह करने को लेकर विरोध जताते थे।
गुरुवार सुबह विशाल की पत्नी की देवर विजय के साथ कुछ कहासुनी हो गई इसके बाद छोटा भाई मरने मारने पर आमादा हो गया। इसी बीच बड़े भाई विशाल की भी विजय से कहासुनी हो गई। जिसके बाद विजय कमरे में गया और तमंचा निकालकर लाया। इसके बाद उसने अपने बड़े भाई पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।
गोली लगते ही विशाल लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। वहीं घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी भाई को तमंचा सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल करने के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।