फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Brother murdered his sister for doing love marriage in Meerut

प्रेम-विवाह से नाराज भाई ने गला रेतकर की बहन की हत्या, सपा के पूर्व दर्जा मंत्री से की थी लव मैरिज

Thu, 03 Oct 2019 12:09 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 03 Oct 2019 12:09 PM IST
विज्ञापन
Brother murdered his sister for doing love marriage in Meerut
मौके पर गमगीन परिजन व राहिल जहां का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक भाई ने अपनी बहन की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार लिसाड़ीगेट थानाक्षेत्र निवासी राहिल जहां (25) पुत्री मोहम्मद सईद ने नर्सिंग का कोर्स किया हुआ था। पांच वर्ष पहले राहिल की शादी खुर्शीद निवासी अलीगढ़ के साथ हुई थी। दोनों का एक पांच साल का बेटा भी है। किसी अनबन के बाद चार साल पहले राहिल खुर्शीद को छोड़कर अपने बेटे के साथ लिसाड़ीगेट क्षेत्र में ही रह रही थी। यहां पर कुछ दिन पूर्व उसने एक नर्सिंग होम भी खोल लिया।
विज्ञापन

बताया गया कि पहले पति से अनबन के बाद से राहिल सपा के पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री फारुख हसन निवासी पांचली के साथ प्रेम संबंध में थी। कुछ दिन पूर्व फारुख हसन के सुसराल वालों ने दोनों को एक साथ देख लिया था। इसके बाद दोनों से मारपीट की और राहिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का दबाव बनाया। इसी दौरान 11 सितंबर को फारुख हसन और राहिल ने कोर्ट मैरिज कर ली। 

यह भी पढ़ें:  पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, टहनियों से टकराया हेलीकॉप्टर,कराई आपात लैंडिंग

इसके बाद से दोनों मेरठ में ही किराए पर कमरा लेकर रह रहे थे। चार दिन पूर्व राहिल जहां का भाई उसके घर पहुंचा और उसके मायके चलने के लिए राजी कर लिया।

 

राहिल बुधवार रात को अपने मायके में ही थी कि भाई राहिल व उसकी बहन के लिए लस्सी लेकर आया। इसमें राहिल की लस्सी में उसने नशे की गोलियां मिला दीं। इसके बाद राहिल के हाथ पैर बांधे और सुबह तीन बजे धारदार हथियार से बहन राहिल का गला काट दिया। 

वारदात को अंजाम देकर आरोपी भाई ने मां को जगाया और कहा कि उठकर देख लो राहिल की तबीयत ठीक नहीं है। मां ने उठकर देखा तो राहिल जहां चारपाई पर लहुलूहान पड़ी हुई थी। घटना से घर में कोहराम मच गया। इसी दौरान आरोपी मौके से फरार हो गया।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच पड़ताल की। इंस्पेक्टर थाना लिसाड़ी गेट नजीर अली खान के अनुसार मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी फरार है उसकी तलाश की जा रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed