{"_id":"60d8dbb98ebc3eb348131c05","slug":"brother-in-law-who-fired-and-assaulted-in-ganj-bazar-of-sardhana-went-to-jail-sardana-news-mrt544777979","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरधना के गंज बाजार में मारपीट व फायरिंग करने वाले जीजा-साले गए जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरधना के गंज बाजार में मारपीट व फायरिंग करने वाले जीजा-साले गए जेल
विज्ञापन

सरधना। रंजिश में मोहल्ला गंज बाजार में दुकान पर जीजा-साले के बीच मारपीट व फायरिंग होने के मामले में पुलिस ने रविवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस मामले में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। जिस पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
मोहल्ला गंज बाजार निवासी ऋषभ जैन पुत्र राजकुमार खलीफा की किराना की दुकान है। जिसमें ऋषभ जैन की बहन की शादी मोहल्ला कमरानवाबान निवासी ऋषभ जैन पुत्र नरेश जैन के साथ हुई थी। जीजा-साले के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है। दो दिन पूर्व मोहल्ला गंज बाजार में अपने जीजा ऋषभ की दुकान पर पहुंचकर ऋषभ पुत्र नरेश ने गाली गलौज कर दी थी। दोनों में मारपीट के साथ ही वहां पर कई राउंड फायरिंग भी हुई थी। जिससे बाजार में हड़कंप मच गया था।
इस मामले में ऋषभ जैन पुत्र नरेश जैन की तहरीर पर दीपक निराला व ऋषभ जैन पुत्र राजकुमार व शाहवेज व दूसरे पक्ष से ऋषभ जैन पुत्र राजकुमार की तहरीर पर ऋषभ जैन व उसके पिता नरेश व एक अन्य अज्ञात समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। दोनों पक्षों से छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने रविवार को ऋषभ पुत्र नरेश व ऋषभ पुत्र राजकुमार खलीफा से पिस्टल व कारतूस बरामद कर दोनों को जेल भेज दिया।