फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Brother-in-law shot brother-in-law, three in custody

Meerut News: जीजा ने साले को गोली मारी, तीन हिरासत में

Fri, 07 Jul 2023 02:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jul 2023 02:43 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law shot brother-in-law, three in custody
मेरठ। लिसाड़ी गेट के किदवाई में दोस्त के घर मिलने आए 55 वर्षीय हाजी वसीम को जीजा शाहवेज ने गोली मारकर घायल कर दिया। आरोपी अपने दो साथियों के साथ हवाई फायरिंग करता हुआ स्कूटी से फरार हो गया। शाहवेज का पत्नी जैनब से विवाद चल रहा है और वह काफी समय से मायके में रह रही है। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने आरोपी को दोनों साथियों समेत हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

मेडिकल थाना क्षेत्र का शाहपुर डिग्गी निवासी हाजी वसीम बृहस्पतिवार को दोस्त से मिलने किदवई नगर गली नंबर दो में आया था। इसी दौरान जीजा शाहवेज अपने दो साथियों के पहुंचा और हाजी वसीम को घर के बाहर बुलाकर गोली मार दी। गोली गाल से पार हो गई। गोली की आवाज सुनकर इलाके में अफरातफरी मच गई। आसपास भीड़ जमा होते देखकर आरोपी साथियों के साथ स्कूटी बैठ हवाई फायरिंग करता हुआ फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को गढ़ रोड पर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। सीओ कोतवाली अमित कुमार राय का कहना है कि शाहजेब व उसके दोनों साथियों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल रही है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed