फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Brother-in-law murdered Keshav for not allowing him to meet his son.

Meerut News: बेटे से मिलने नहीं दे रहा था केशव, इसलिए बहनोई ने कर दी हत्या

Sun, 07 Dec 2025 02:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law murdered Keshav for not allowing him to meet his son.
मेरठ। वेस्ट एंड रोड निवासी केशव (25) की हत्या के मामले में पुलिस ने दोनों आरोपी अंश (केशव का बहनोई) और उसके दोस्त आयुष को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। तीन आरोपी हर्ष, छोटू और अभिषेक उर्फ छोटू फरार चल रहे है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीम दबिश दे रही है।
विज्ञापन

सीओ कैंट नवीना शुक्ला ने बताया कि अंश की पत्नी टीना ने चार दिन पहले ही बेटे को जन्म दिया है। अंश उससे मिलने का प्रयास कर रहा था लेकिन केशव बीच में बाधा बना था। पत्नी ने भी बेटे का चेहरा दिखाने से मना कर दिया था। बृहस्पतिवार रात को अंश की केशव से फोन पर गहमागहमी हो गई थी। जिसके बाद अंश ने केशव को वेस्ट एंड रोड पर बुलाकर उसकी हत्या कर दी थी। सीओ ने बताया कि साक्ष्य कोर्ट में पेश करने के लिए वेस्ट एंड रोड की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही जो कॉल पर धमकी दी है उसकी रिकार्डिंग और कॉल डिटेल भी निकाली जा रही है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी शिकंजा कसा जा रहा है। अन्य जो भी इस मामले में शामिल है उनके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर लगाने की भी मांग
मृतक केशव के परिजनों ने सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर लगाने की मांग की है। केशव के पिता राधेश्याम मेरठ विकास प्राधिकरण में कर्मचारी हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से अंश ने पहले उनकी बेटी का उत्पीड़न किया और अब बेटे की हत्या कर दी। ऐसे में सभी आरोपियों के खिलाफ भी गैंगस्टर के तहत कार्रवाई होनी चाहिए। अंश के परिजनों की भूमिका की जांच की मांग भी परिजनों ने की है। परिजनों ने बताया कि अंश और केशव के बीच कई बार विवाद हो चुका था। जनवरी से दोनों के बीच तल्खी चली आ रही थी। अंश पहले भी कई बार केशव को जान से मारने की धमकी भी केशव को दे चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां का दूध पिया है तो घर से बाहर आ जा...
पुलिस की जांच में सामने आया कि अंश ने केशव को कॉल किया। जिसको दो बार केशव ने काट दिया। तीसरी बार कॉल केशव ने रिसीव कर ली। कॉल पर अंश ने कहा कि मां का दूध पिया है तो घर से बाहर आ जा। जिसके बाद केशव जोर-जोर से बात करने लगा। अचानक वह घर से बाहर निकला तो उसकी मां सोनू पीछे-पीछे चल दी। दोनों के बीच करीब 10 मीटर का फासला था। बाहर अंश और पीयूष स्कूटी लेकर खड़े थे। केशव जैसे ही उनकी स्कूटी के पास पहुंचा तमंचा निकालकर उन्होंने केशव के सीने में गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed