फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Brother-in-law and niece cheated Rs 5 lakh in the name of getting a job

जीजा व भतीजी ने नौकरी लगवाने के नाम पर ठगे पांच लाख

Mon, 08 Sep 2025 09:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 09:55 PM IST
विज्ञापन
Brother-in-law and niece cheated Rs 5 lakh in the name of getting a job
रुपये वापस मांगने पर दे रहे धमकी, प्लॉट बेचकर पीड़िता ने दिए थे रुपये
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। कस्बा निवासी ब्रिजेश देवी ने अपने मामा के दामाद सुमनपाल व उसकी बेटी पूनम पर बेटा-बेटी की नौकरी लगवाने के नाम पर 5.17 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि चार साल बीतने के बाद भी उसके बेटे व बेटी की नौकरी नहीं लगी। रुपये मांगने पर दोनों धमकी दे रहे हैं।

ब्रिजेश देवी ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि फलावदा के खाता गांव निवासी मुनेश उसके मामा की बेटी है। बताया कि सन 2021 में मुनेश के पति सुमनपाल ने उससे बेटे आशू व अन्नू की नौकरी लगवाने की बात कही। सुमनपाल ने अपनी बेटी पूनम से बात करने के लिए उससे कहा, जिस पर उसने पूनम से बात की। बताया कि पूनम ने नौकरी लगवाने के नाम पर आठ लाख की मांग की। इस पर उसने प्लॉट बेचकर पांच लाख रुपये उसे दे दिए। पूनम ने 17 हजार रुपये खर्चे के उससे अलग से लिए। चार साल बीतने के बाद भी दोनों की नौकरी नहीं लगी, जब भी वह नौकरी की बात करती है तो पिता-पुत्री दूसरी बात कर उसकी बात को टाल देते हैं। उसने रुपये वापस मांगे तो अब दोनों उसे धमकी दे रहे हैं। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed