फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   brother...everything was destroyed in Berut

भैया...बेरूत में सब कुछ तबाह हो गया

Fri, 07 Aug 2020 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
brother...everything was destroyed in Berut
मेरठ। लेबनान की राजधानी बेरूत में दो दिन पूर्व हुए धमाके में शास्त्रीनगर सेक्टर छह निवासी पत्रकार आंचल वोहरा भी गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन

नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर सेक्टर छह निवासी अनिल वोहरा ने अमर उजाला को बताया कि उनकी पुत्री आंचल वोहरा ने दसवीं की पढ़ाई दयावती मोदी एकेडमी से की थी। इसके बाद दिल्ली चली गईं। वहां जामिया मिलिया विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की। वे 10 साल एनडीटीवी दिल्ली और उसके बाद सीएनएन तथा अन्य चैनलों में काम कर चुकी हैं। आंचल करीब छह वर्ष पूर्व बेरूत में रहने लगी। वहां उन्होंने जर्मन निवासी पत्रकार टीलो गुनमेल से शादी कर ली। आंचल बेरूत में अल जजीरा एवं वॉइस ऑफ अमेरिका के लिए काम कर रही हैं। वह उस रात्रि 9 बजकर 45 मिनट पर हुए विस्फोट में घायल हुईं। वहीं, करीब 10 बजकर 30 मिनट पर भाई अखिल वोहरा को वीडियो कॉलिंग के जरिए बताया कि बेरूत में भयानक विस्फोट हो गया है। उसने सब कुछ तबाह कर दिया। यहां मंजर ऐसा है जिसे बयां नहीं किया जा सकता। उन्होंने बताया कि भैया वह खुद भी गंभीर रूप से घायल हैं। इसके बाद कॉल कट गई।

वहीं, भाई अनिल वोहरा ने बताया कि आंचल ने नवंबर 2019 में अयोध्या प्रकरण में आए सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद देश में अलग-अलग स्थानों पर कवरेज की थी। वह इसी दौरान दिसंबर में परिजनों से मिलने आई थीं। धमाके से उनकी गर्दन एवं पैर में काफी चोट है। वह अस्पताल में हैं। आंचल ने बडे़ भाई अंकित वोहरा को बताया कि भारतवंशी बेरूत के विदेश मंत्री हाल जानने के लिए उनके आवास पर आए। उन्होंने हरसंभव मदद का भरोसा दिया है। आंचल के माता-पिता एवं भाई उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed