{"_id":"6ab54bba1eeb0c3b6a04bb34","slug":"brother-and-sister-in-law-withdrew-20-lakh-from-the-elderly-womans-account-meerut-news-c-72-1-mct1010-159980-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: भाई-भाभी ने वृद्धा के खाते से निकाले 20 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: भाई-भाभी ने वृद्धा के खाते से निकाले 20 लाख
विज्ञापन
- धोखाधड़ी कर वृद्धा के पेंशन खाते की गारंटी दिखा ले लिया लोन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सूरजकुंड निवासी वृद्धा राजरानी के साथ उसके सगे भाई और भाभी ने धोखाधड़ी की है। आरोपियों ने वृद्धा के खाते से 20 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए और बैंक से पेंशन खाते पर ऋण लेकर भाग गए। एसएसपी के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पेंशनर महिला राजरानी ने बताया कि उनके भाई रविदत्त दिल्ली के मयूर विहार में रहते हैं। वो अपनी पत्नी रेखा और भतीजे सनी के साथ उनके पास रहने आए। आरोप है कि कुछ समय बाद, रविदत्त ने उनके मोबाइल के व्हाट्सएप और पेटीएम के पासवर्ड जान लिए और उनके खाते से 20 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके अलावा, उन्होंने राजरानी की पेंशन पर लोन भी ले लिया और पेंशन की राशि अपने खाते में ट्रांसफर कर ली।
आरोप है कि तीनों ने घर में रखे सारे जेवरात भी चोरी कर लिए। इसके बाद भाग गए है। राजरानी ने एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति को मामले की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की है। एसपी क्राइम अवनीश कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- --