फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Brother and sister abducted from Khairnagar, fear of untoward incident

Meerut News: खैरनगर से भाई-बहन अगवा, अनहोनी का अंदेशा

Fri, 24 Mar 2023 03:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 24 Mar 2023 03:18 AM IST
विज्ञापन
Brother and sister abducted from Khairnagar, fear of untoward incident
मेरठ। खैरनगर से 10 वर्षीय मेराब और उसकी छह साल की बहन कोनेन बुधवार शाम 7:30 बजे लापता हो गए। परिजनों ने अपहरण में मुकदमा दर्ज कराया। अनहोनी की आशंका में पुलिस ने भाई-बहन की तलाश में दस टीमें गठित की। सीसीटीवी कैमरे देखे। मेराब अकेले गली से मुख्य मार्ग की तरफ भागता हुआ दिखाई दिया है। देहलीगेट पुलिस के साथ सर्विलांस टीम भी लगी है।
विज्ञापन

देहलीगेट थानाक्षेत्र के खैरनगर स्थित गूलर वाली गली में शाहिद बेग अपनी पत्नी निशा बेग, बेटे मेराब व बेटी कोनेन के साथ रहते हैं। मेराब सेंट जोंस स्कूल में कक्षा तीन का छात्र व कोनेन सेंट जोंस गर्ल्स स्कूल में कक्षा दो की छात्रा है। शाहिद बेग लालकुर्ती पैठ में जूते की दुकान पर नौकरी करते हैं। बुधवार शाम 7:30 बजे दोनों भाई-बहन लापता हो गए। रात 8:20 बजे शाहिद दुकान से लौटे तो उन्होंने पत्नी से बच्चों के बारे में पूछा। पड़ोसी डॉ. अख्तर के घर बच्चों को देखने के लिए शाहिद गए, लेकिन वहां नहीं मिले।
विज्ञापन

तीन घंटे तलाश करने के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना दी। देहलीगेट थाने में तैनात दरोगा प्रशांत कुमार और अमित कुमार खैरनगर पहुंचे। अपहरण की बात पर इंस्पेक्टर ऋषिपाल सिंह भी पहुंचे। छानबीन के बाद शाहिद की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज किया। एसओजी और सर्विलांस टीम भी थाने पहुंची। सीसीटीवी कैमरे व संदिग्ध मोबाइल नंबरों की छानबीन की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेराब कैमरे में दिखा और कोनेन का सुराग नहीं
सीओ कोतवाली अमित राय का कहना कि सीसीटीवी में बुधवार शाम करीब 7:30 बजे मेराब गली से खैरनगर मेन रोड की तरफ भागता दिखाई दिया है। जबकि बेटी कोनेन नहीं दिखाई दी। पुलिस ने खैरनगर में कई सीसीटीवी कैमरे देखे, लेकिन जानकारी नहीं मिली। पुलिस ने शाहिद और निशा बेग से पूछताछ की। एसपी सिटी पीयूष सिंह का कहना कि पुलिस की दस टीमें बच्चों को ढूंढने में लगी हैं। जल्द बच्चों को बरामद करेंगे।

ट्यूशन शिक्षक सहित 10 लोगों से पूछताछ
पुलिस ने बताया कि बच्चों को सलमान नाम का शिक्षक घर पर ट्यूशन पढ़ाने के लिए रोज आते थे। बुधवार को निशा ने बच्चों की तबीयत खराब बता शिक्षक को मना कर दिया था। पुलिस से सलमान, चार पड़ोसी सहित दस लोगों से पूछताछ की। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना कि सीसीटीवी कैमरे देखे जा रहे हैं। जो मोबाइल नंबर संदिग्ध है, उनकी सीडीआर निकाली जा रही है। माता-पिता की बातों में विरोधाभास है। इसकी भी जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed