फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Brokers also active in getting birth and death certificates

यूपी : अब यहां जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर सामने आया दलाली का मामला

Fri, 04 Jun 2021 03:33 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 04 Jun 2021 03:33 PM IST
सार

जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र को लेकर दलाली का मामला सामने आया है। वहीं प्रवर्तन दल की टीम ने एक दलाल को मौके से पकड़ लिया लेकिन, वह चकमा देकर भाग गया। जानिए फिर क्या हुआ।

विज्ञापन
Meerut News: Brokers also active in getting birth and death certificates
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ में जन्म मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के लिए भी दलाल सक्रिय हो गए हैं। प्रवर्तन दल की टीम ने एक दलाल को पकड़ा, लेकिन पीड़ित को रुपये लौटाने के बाद दलाल टीम को चकमा देकर फरार भी हो गया।

विज्ञापन


कोरोना संक्रमण के चलते लोग पहले से ही बेहाल है लेकिन, आपदा में अवसर खोजने वालों की कोई कमी नहीं है। ऑक्सीजन सिलिंडर, दवाई, इंजेक्शन, एंबुलेंस आदि के लिए लोगों की जेब काटने के बीच जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने में भी दलाल सक्रिय हो गए हैं। निशुल्क बनने वाले जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्रों के लिए 600 रुपये तक की वसूली की जा रही है। शिकायत पर नगर आयुक्त मनीष बंसल के निर्देश पर निगम के प्रवर्तन दल ने एक दलाल को पकड़ा लेकिन, वह पीड़ित को रुपये लौटाने के बाद भाग गया।
विज्ञापन


दरअसल, नगर निगम में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्रों की एवज में दलालों द्वारा मोटी वसूली की शिकायत नगर आयुक्त मनीष बंसल से की गई थी। उनके निर्देश पर प्रवर्तन दल पिछले कई दिन से छापामारी की कार्रवाई कर रहा है। दल प्रभारी सेवानिवृत्त कर्नल राजकुमार बालियान ने बताया कि टीम सक्रिय है। ऐसे लोगों पर अब कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed