फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Broke his own record for the second time in May, made a national record

मई में ही दूसरी बार तोड़ा खुद का रिकार्ड, नेशनल रिकॉर्ड बनाया

Sat, 31 May 2025 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Broke his own record for the second time in May, made a national record
मेरठ। पारुल चौधरी ने मई माह में ही 3000 मीटर स्टीपल चेज में कमाल का प्रदर्शन किया है। उन्होंने इसी माह में दो बार नेशनल रिकॉर्ड बनाया। इसके पीछे उनकी पिछले एक साल की कड़ी मेहनत रही। उन्होंने एशियन गेम्स के बाद पूरे साल घर से दूर इंडिया कैंप में रहकर तैयारी की। वहां उन्हें अविनाश सांबले जैसे अंतरराष्ट्रीय एथलीट का भी साथ मिला। उनके साथ अभ्यास से उनके प्रदर्शन में और अधिक सुधार आया। इसी मेहनत का ही नतीजा है कि उन्होंने अपना ही रिकॉर्ड दूसरी बार तोड़ दिया।
विज्ञापन



पारुल चौधरी ने 2023 के एशियन गेम्स में अक्तूबर में 9:27.63 मिनट का समय लेकर देश के लिए रजत पदक जीता था। इससे पहले उन्होंने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप बुडापेस्ट 2023 में 3000 मीटर स्टीपल चेज को पूरा करने में 9:15.31 मिनट का समय लेकर अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपना पर्सनल बेस्ट दिया था। इसके बाद उन्होंने 16 मई को दोहा डायमंड लीग में प्रतिभाग कर 3000 मीटर स्टीपल चेज में भाग लिया और उन्होंने अपनी दौड़ 9:13.29 मिनट में पूरी कर नेशनल रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने इस प्रतियोगिता में छठा स्थान प्राप्त किया था, लेकिन इसमें उनके समय में सुधार आया था।
विज्ञापन




अब उन्होंने शुक्रवार को एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक के साथ एक बार फिर अपना खुद का रिकॉर्ड तोड़ा। शुक्रवार को दौड़ पूरी करने के लिए 9:12.46 मिनट लेकर नेशनल रिकॉर्ड बनाया। पिछले एक दो साल से पारुल चौधरी इंडिया कैंप बंगलुरू में रहकर तैयारी रहीं थीं। उन्होंने यहां कई बड़े कोई और अंतरराष्ट्रीय एथलीट अविनाश साबले जैसे खिलाड़ियों के साथ तैयारी की, जिसका असर उनके प्रदर्शन पर भी पड़ा। अविनाश ने इसी प्रतियोगिता में 3000 मीटर स्टीपल चेज दौड़ 8:20.92 मिनट में पूरी कर स्वर्ण पदक जीता है। पारुल ने देश के लिए पदक प्राप्त करने पर खुशी जताई है। उन्होंने फोन पर बातचीत के दौरान कहा कि उनकी नजर स्वर्ण पदक पर थी, लेकिन वह चूक गईं। उन्होंने कहा कि देश के लिए पदक लाने में अलग ही खुशी होती है। उन्होंने अपने परिवार और कोच को इसका श्रेय दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed