फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   brijesh pathak

हर जिले में खोला जाएगा मेडिकल कॉलेज: ब्रजेश पाठक

Sun, 28 Jan 2024 06:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jan 2024 06:38 PM IST
विज्ञापन
brijesh pathak
हर जिले में खोला जाएगा मेडिकल कॉलेज: ब्रजेश पाठक
विज्ञापन


- प्रदेश में हर रोज दो लाख मरीज़ों का होता है इलाज
- चिकित्सा व्यवस्था अमेरिका से भी बेहतर

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज के दीक्षान्त समारोह में आए उप मुख्यमंत्री व चिकित्सा स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि सरकार प्रदेश के हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए तेजी से कार्य कर रही है। मेडिकल कॉलेज के साथ एक एक नर्सिंग कॉलेज भी खोला जाएगा।
प्रदेश में सिर्फ चिकित्सा स्वास्थ्य के अंतर्गत आने वाले अस्पतालों, सीएचसी-पीएचसी पर हर रोज दो लाख मरीज़ों का इलाज होता है। 17 हज़ार से ज़्यादा केस हादसों के आते हैं। चिकित्सा व्यवस्था अमेरिका से भी बेहतर है। अमेरिका में मरीज़ को नंबर से दिखाना पड़ता है, यहां तुरंत इलाज मिलता है।
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मेडिकल में जो नए विभाग शुरू होने हैं उनको जल्दी शुरू कराया जाएगा। चिकित्सकों की जो कमी है उसको पूरा किया जाएगा। मेडिकल कॉलेज पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इलाज का सबसे बड़ा केंद्र है। इसमें उसी हिसाब से तमाम सुविधाएं दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

=====
चुनाव आने वाले हैं, जो बेहतर है उसे वोट करें
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अब चुनाव आने वाले हैं इसमें जो बेहतर है उसे वोट करें। देश का भविष्य देखें।
आज देश विकसित राष्ट्र जैसा काम कर रहा है। किसी भी देश से पीछे नहीं है। सपा सरकार में गुंडागर्दी होती थी इसे जनता भूली नहीं है। कोई भी सपा से अब जुड़ना नहीं चाहता। प्रदेश तेजी से बदल रहा है। पड़ोसी मुल्क आंख दिखाएगा तो लखनऊ में बन रही ब्रह्मोस मिसाइल जवाब देगी।
उत्तर प्रदेश सरकार शानदार कार्य कर रही है। नीतीश कुमार और जयंत चौधरी के सवाल पर कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश में लहर चल रही है, प्रधानमंत्री ही देश को अच्छी सरकार देते आए हैं, सभी बीजेपी से जुड़ना चाहते हैं। हम यूपी की 80 सीट जीतेंगे। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने हमें दो सौ वर्षों तक गुलाम रखा, आज हमने उन्हें आर्थिक मोर्चें पर पछाड़ दिया है। आज दुनिया में भारत पाचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरा है।

=====
मेरठ में रात 12 बजे भी बेटी आइसक्रीम खाने जा सकती है

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था बहुत बेहतर है। अब मेरठ में रात के 12 बजे भी बेटी आइस्क्रीम खाने और कॉफी पीने जा सकती है। सपा सरकार में ऐसा नहीं था। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दंगे होते थे। अब अपराधी पुलिस के सामने हाथ जोड़ते हैं।

====
प्राचार्य बोले, 40 डॉक्टर कम हैं, मान्यता रद्द हो सकती है
प्राचार्य डॉक्टर आरसी गुप्ता ने मंच से कहा उप मुख्यमंत्री से निवेदन किया कि मेडिकल कॉलेज में 40 डॉक्टर कम हैं। लगातार चिकित्सकों के स्थानांतरण हो रहे हैं। ऐसे में 40 डॉक्टरों की कमी हो गई है। अगर यह स्थिति रही तो कॉलेज की मान्यता रद्द हो सकती है। इनकी भरपाई कराई जाए। उप मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया है। इसके अलावा उपमुख्यमंत्री न्यूटिमा अस्पताल में भर्ती कवि डॉक्टर हरिओम पंवार का हाल-चाल पूछने के लिए अस्पताल भी गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed