फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Brij Bhushan Nehra removed from the post of director member of Modinagar Cooperative Sugarcane Development Committee

मोदीनगर सहकारी गन्ना विकास समिति के संचालक सदस्य पद से हटाए गए ब्रजभूषण नेहरा

Sat, 11 Jan 2020 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
Brij Bhushan Nehra removed from the post of director member of Modinagar Cooperative Sugarcane Development Committee
मोदीनगर सहकारी गन्ना विकास समिति के संचालक सदस्य पद से हटाए गए ब्रजभूषण नेहरा
विज्ञापन

मेरठ। अनियमित गन्ना आपूर्ति करने, गन्ना अभिलेखों में फर्जी आंकडे़ अंकित कराने और गन्ना समिति कार्यालय के शासकीय रिकार्ड फाड़ने के आरोप में सहकारी गन्ना विकास समिति मोदीनगर के संचालक सदस्य पद से ब्रजभूषण नेहरा को हटा दिया गया है। यह निर्णय प्रदेश के गन्ना एवं चीनी आयुक्त/सहकारी गन्ना विकास समितियां के निबंधक संजय आर. भूसरेड्डी ने लिया है।
गन्ना आयुक्त एवं निबंधक ने बताया कि ब्रजभूषण नेहरा के खिलाफ पद का दुरुपयोग का आरोप था। जिसमें अवैध गन्ना आपूर्ति कर गन्ना सट्टा नीति का उल्लंघन, अनियमित सदस्यता ग्रहण करने, साथियों के साथ सहकारी गन्ना विकास समिति मोदीनगर में सरकारी रिकार्ड फाड़ने एवं प्रबंध कमेटी की बैठकों में बाहरी व्यक्तियों को बैठाकर कमेटी के निर्णयों में दबाव बनाने सहित समिति लिपिकों को भड़काने आदि शामिल हैं। इन सभी आरोपों की जांच की गई, जो कि सही पाए गए।
विज्ञापन

ब्रजभूषण नेहरा को उत्तर प्रदेश सहकारी समिति अधिनियम 1965, नियमावली, 1968 के प्रावधानों एवं गन्ना समिति की उपविधियों तथा सट्टा नीति के प्रावधानों का उल्लंघन करने के आरोप में सहकारी गन्ना विकास समिति लि., मोदीनगर के संचालक सदस्य पद से हटा दिया गया है। जिसके कारण अब नेहरा गन्ना समिति मोदीनगर के अध्यक्ष पद से भी स्वत: ही हट जाएंगे। यदि अब वह कोई राजकीय कार्य एवं बाहरी व्यक्ति शासकीय कार्यों में व्यवधान उत्पन्न करेंगे तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed