{"_id":"6a0f15583ad40dc4920b688d","slug":"bridge-championship-at-alexander-athletics-club-from-today-meerut-news-c-72-1-mct1009-153615-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: अलेक्जेंडर एथलेटिक्स क्लब में ब्रिज चैंपियनशिप आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: अलेक्जेंडर एथलेटिक्स क्लब में ब्रिज चैंपियनशिप आज से
विज्ञापन
- कई राज्यों के खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग, 24 को होगा फाइनल
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। अलेक्जेंडर एथलेटिक क्लब की ओर से शुक्रवार से 54वीं उत्तर प्रदेश स्टेट ब्रिज चैंपियनशिप-2026 और 12वीं अलेक्जेंडर एथलेटिक क्लब मेरठ आमंत्रण ब्रिज चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। एलेक्लजेंडर क्लब और मेरठ ब्रिज एसोसिएशन की ओर से यह आयोजन होगा। इसमें 120 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।
यह जानकारी बृहस्पतिवार को मेरठ ब्रिज एसोसिएशन के अध्यक्ष पुलक गर्ग, सचिव संजय जैन और क्लब के सचिव संजय कुमार ने पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि चैंपियनशिप का शुभारंभ सेवानिवृत्त डीजीपी यूपी मुकुल गोयल शुक्रवार सुबह 10 बजे करेंगे। पुरस्कार वितरण 24 मई को शाम पांच बजे किया जाएगा। इसमें राम वाल मेमोरियल ट्रॉफी, सर्वोत्तम पेयर को यूपी की जेके लोहिया ट्रॉफी, स्विस लीग के विजेता को माधो प्रसाद मेमोरियल ट्रॉफी दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि वर्ष में सबसे अधिक मास्टर प्वाइंट प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को वीके चौबे ट्रॉफी, उत्तर प्रदेश से बाहर की सर्वोत्तम टीम को डॉ. जेएस कोठीवाल ट्रॉफी, सिल्वर विजेता को वीसी अग्रवाल ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा एलेक्जेंडर क्लब ट्रॉफी भी विजेता को दी जाएगी। चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, चंगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश सहित अन्य प्रदेशों से 120 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। वार्ता के दौरान अमन अग्रवाल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
ऐसे होगा पुरस्कार वितरण
चैंपियनशिप में 1.50 लाख रुपये से अधिक की पुरस्कार राशि रखी गई है। डुप्लीकेट वर्ग में शीर्ष चार या छह टीमों, सिल्वर वर्ग में शीर्ष तीन टीमों और पेयर्स वर्ग में शीर्ष पांच जोड़ों को पुरस्कृत किया जाएगा। यूपी राज्य की रनिंग ट्राफियां सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली यूपी टीमों और खिलाड़ियों को प्रदान की जाएंगी। मुख्य डुप्लीकेट इवेंट में सर्वश्रेष्ठ बाहरी राज्य की टीम को भी ट्राॅफी दी जाएगी। पहले दिन स्विस लीग के मुकाबले खेले जाएंगे। इनके आधार पर सेमीफाइनल और फाइनल की टीमें तय होंगी। 23 को सेमीफाइनल, फाइनल और सिल्वर स्विस लीग के मुकाबले होंगे जबकि 24 मई को ओपन आइएमपी पेयर्स चैंपियनशिप आयोजित की जाएगी। यह चैंपियनशिप अगस्त में हैदराबाद में होने वाली इंटरस्टेट ब्रिज चैंपियनशिप के लिए चयन ट्रायल का भी काम करेगी। शीर्ष यूपी टीम और शीर्ष तीन यूपी जोड़ियों को पुरुष व महिला वर्ग में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।