{"_id":"6737da652ac8ea47a801e984","slug":"brides-fathers-bag-of-cash-and-jewelery-stolen-from-the-pavilion-meerut-news-c-72-1-mrt1062-124557-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मंडप से दुल्हन के पिता का नकदी-आभूषण का बैग चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मंडप से दुल्हन के पिता का नकदी-आभूषण का बैग चोरी
विज्ञापन
आरोपियों ने विवाह समारोह में खाना खाने के बाद की वारदात
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। रंगोली मंडप में बुधवार को आयोजित शादी समारोह से दुल्हन के पिता का 2.70 लाख रुपये, आभूषण और कन्यादान के लिफाफों से भरा बैग चोरी कर लिया गया। नौचंदी थाना पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। आरोपी सीसीटीवी में कैद हुए हैं एक पीड़ित परिवार का पड़ोसी बताया गया है।
फूलबाग कॉलोनी के रहने वाले राजू कश्यप की बेटी की शादी रंगोली मंडप में हुई थी। परिवार के सभी लोग शादी समारोह में शामिल हुए और स्वागत में लगे थे। इसी दौरान दो चोर मंडप में घुस गए। आरोपियों ने यहीं पर खाना खाया और मंडप में घूमते रहे। इसके बाद आरोपी बैग लेकर भाग गए। राजू कश्यप की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली गई। जिसमें एक चोर बैग ले जाता हुआ दिखाई दिया। राजू कश्यप का पड़ोसी मन्नू नाम का युवक भी आरोपी के आसपास ही जाता दिख रहा है। अब पुलिस मन्नू की तलाश में लगी है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए नौचंदी पुलिस को दिशा निर्देश दिए गए हैं।