फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   bride refused to marry when bridegroom was drunk and dancing wedding ceremony barati held hostage

मेरठ: नशे में झूमा दूल्हा तो दुल्हन ने किया शादी से इनकार, हंगामा करने पर बरातियों को बनाया बंधक

Fri, 02 Jul 2021 08:38 PM IST
सुशील कुमार कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, नहटौर
संवाद न्यूज एजेंसी, नहटौर Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Fri, 02 Jul 2021 08:38 PM IST
सार

नहटौर क्षेत्र के एक गांव में एक बारात देहरादून से आई थी। बताया जाता है कि बरात चढ़ने के बाद लड़की पक्ष के घर में प्रवेश करने के दौरान दूल्हा नशे में झूम रहा था। इस दौरान दूल्हे ने हंगामा भी कर दिया।

विज्ञापन
bride refused to marry when bridegroom was drunk and dancing wedding ceremony barati held hostage
marriage - फोटो : istock

विस्तार

नहटौर में फेरों से पहले ही बारद्वारी पर दूल्हा नशे में झूमा तो दुल्हन और उसके घरवालों ने शादी से ही इनकार कर दिया। दूल्हे ने हंगामा किया तो दुल्हन के घरवालों और ग्रामीणों ने बरातियों को बंधक बना लिया। यही नहीं रिश्ते में दिए गए सामान को भी वापस मांग लिया। देर रात तक दोनों पक्षों में सुलह के लिए वार्ता चल रही थी। वहीं यह घटनाक्रम पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन


नहटौर क्षेत्र के एक गांव में एक बारात देहरादून से आई थी। बताया जाता है कि बरात चढ़ने के बाद लड़की पक्ष के घर में प्रवेश करने के दौरान दूल्हा नशे में झूम रहा था। इस दौरान दूल्हे ने हंगामा भी कर दिया। इसे लेकर दुल्हन पक्ष के लोग भड़क गए। लड़की पक्ष के नाराज होने पर भी दूल्हे ने ड्रामा करना बंद नहीं किया। जिसके बाद लड़की पक्ष ने शादी से इनकार करते हुए दूल्हे सहित बरातियों को बंधक बना लिया। 
विज्ञापन


बताया जाता है कि लड़की पक्ष रिश्ते में दिए दहेज का सामान व खर्च की रकम वापस करने की मांग कर रहा था। बरात को बंधक बनाए जाने पर बरातियों में हड़कंप मच गया। दोनों पक्षों में मामले की सुलह के लिए वार्ता शुरू हुई। घंटों की वार्ता के बाद भी मामले का कोई हल नहीं निकल सका। लड़की पक्ष शादी से इनकार करने पर अड़ा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर लड़के पक्ष के कुछ लोग गलती मानते हुए मामले का निपटारा करने की कोशिश में लगे हुए थे। देर रात तक बारात को बंधक बना रखा था। कोतवाल जयकुमार ने कहा कि पता कराया जा रहा है। अभी तक किसी ने उनसे इस संबंध में कोई शिकायत नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed