{"_id":"60df2bf0ea85a30ac943f6a1","slug":"bride-refused-to-marry-when-bridegroom-was-drunk-and-dancing-wedding-ceremony-barati-held-hostage","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: नशे में झूमा दूल्हा तो दुल्हन ने किया शादी से इनकार, हंगामा करने पर बरातियों को बनाया बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: नशे में झूमा दूल्हा तो दुल्हन ने किया शादी से इनकार, हंगामा करने पर बरातियों को बनाया बंधक
Fri, 02 Jul 2021 08:38 PM IST
सुशील कुमार कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, नहटौर
संवाद न्यूज एजेंसी, नहटौर
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Fri, 02 Jul 2021 08:38 PM IST
सार
नहटौर क्षेत्र के एक गांव में एक बारात देहरादून से आई थी। बताया जाता है कि बरात चढ़ने के बाद लड़की पक्ष के घर में प्रवेश करने के दौरान दूल्हा नशे में झूम रहा था। इस दौरान दूल्हे ने हंगामा भी कर दिया।
विज्ञापन
marriage
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नहटौर में फेरों से पहले ही बारद्वारी पर दूल्हा नशे में झूमा तो दुल्हन और उसके घरवालों ने शादी से ही इनकार कर दिया। दूल्हे ने हंगामा किया तो दुल्हन के घरवालों और ग्रामीणों ने बरातियों को बंधक बना लिया। यही नहीं रिश्ते में दिए गए सामान को भी वापस मांग लिया। देर रात तक दोनों पक्षों में सुलह के लिए वार्ता चल रही थी। वहीं यह घटनाक्रम पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
नहटौर क्षेत्र के एक गांव में एक बारात देहरादून से आई थी। बताया जाता है कि बरात चढ़ने के बाद लड़की पक्ष के घर में प्रवेश करने के दौरान दूल्हा नशे में झूम रहा था। इस दौरान दूल्हे ने हंगामा भी कर दिया। इसे लेकर दुल्हन पक्ष के लोग भड़क गए। लड़की पक्ष के नाराज होने पर भी दूल्हे ने ड्रामा करना बंद नहीं किया। जिसके बाद लड़की पक्ष ने शादी से इनकार करते हुए दूल्हे सहित बरातियों को बंधक बना लिया।
विज्ञापन
बताया जाता है कि लड़की पक्ष रिश्ते में दिए दहेज का सामान व खर्च की रकम वापस करने की मांग कर रहा था। बरात को बंधक बनाए जाने पर बरातियों में हड़कंप मच गया। दोनों पक्षों में मामले की सुलह के लिए वार्ता शुरू हुई। घंटों की वार्ता के बाद भी मामले का कोई हल नहीं निकल सका। लड़की पक्ष शादी से इनकार करने पर अड़ा हुआ था।
विज्ञापन
उधर लड़के पक्ष के कुछ लोग गलती मानते हुए मामले का निपटारा करने की कोशिश में लगे हुए थे। देर रात तक बारात को बंधक बना रखा था। कोतवाल जयकुमार ने कहा कि पता कराया जा रहा है। अभी तक किसी ने उनसे इस संबंध में कोई शिकायत नहीं की है।