{"_id":"5f5a2f83d2b4b113db552a34","slug":"bride-pushed-out-from-the-house-after-some-days-of-wedding-in-lockdown","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में बिना दहेज शादी करना विवाहिता को पड़ा महंगा, मारपीट कर घर से निकाला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में बिना दहेज शादी करना विवाहिता को पड़ा महंगा, मारपीट कर घर से निकाला
Thu, 10 Sep 2020 07:22 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 10 Sep 2020 07:22 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Unsplash
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में बड़ौत निवासी युवती को लाॅकडाउन के दौरान बिना दहेज के शादी करना नगर की एक युवती और उसके परिवार को महंगा पड़ गया। अनलॉक की शुरूआत से ही युवती पर घर से पांच लाख रुपये दहेज में लाने का दबाव बनाया जा रहा था। मांग पूरी न करने पर विवाहिता को गत देर शाम मारपीट कर घर से निकाल दिया। गुरुवार को पीड़ित ने ससुराल वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली पहुंचकर गुहार लगाई।
पीड़ित गुलिस्ता पुत्री अशरफ नगर की छपरौली चुंगी की रहने वाली है। लॉकडाउन के दौरान 17 अप्रैल 2020 को परिवार ने उसकी शादी खामपुर गांव के राज पुत्र सलीम के साथ बिना दहेज की थी, शादी के कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक ठाक चलता रहा, लेकिन अनलॉक की शुरूआत होते ही दहेज की मांग को लेकर ससुराल वाले गुलिस्ता को आए दिन प्रताड़ित करने लगे।
फिलहाल दहेज में पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर गत रात्रि ससुराल वालों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया और पांच लाख रुपये लाने पर ही घर में घुसने की बात कहीं। पीड़ित ने परिवार को आपबीती बताई।गुरुवार को पीड़ित के मायके वाले कोतवाली पहुंचे और दहेज की मांग को लेकर पति सहित अन्य चार लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।